LHC0088 Publish time 2026-2-26 14:56:25

महराजगंज में पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर 8.87 लाख की ठगी, तीन पर केस दर्ज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/FIRUP-1772098841006_m.webp

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, महराजगंज। पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर 8.87 लाख रुपये की ठगी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

भिटौली थाना अंतर्गत सिसवा राजा के राजमंदिर निवासी तारा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2022 में उनके पति मुराली प्रसाद अपने रिश्तेदार पनियरा के मौलागंज निवासी सचिन्दर के यहां गए थे।

वहीं उनकी मुलाकात सोहट निवासी विजय शंकर व राघवेन्द्र प्रताप से हुई। दोनों ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए एक पेट्रोल पंप दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि विश्वास में लेकर पहले 24 मई 2022 को 23 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क नकद लिए गए और एक कथित रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र दिया गया।

इसके बाद अलग-अलग किस्तों में कुल 5,14,000 रुपये पंजाब नेशनल बैंक के एक खाते में आनलाइन ट्रांसफर कराए गए, जबकि करीब 3,50,000 रुपये नकद भी लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि लाइसेंस की मांग करने पर आरोपित टालमटोल करते रहे। जब दस्तावेजों का परीक्षण कराया गया तो रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र कूटरचित (फर्जी) पाया गया।

यह भी पढ़ें- दो मार्च की मध्यरात्रि से पांच मार्च तक सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, इस वजह से ल‍िया गया फैसला

पीड़िता ने बताया कि 16 अक्टूबर 2025 को महुअवा चौराहा पर रुपये वापस मांगने पर आरोपितों ने अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय थाना कोतवाली में सूचना देने और पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजने के बाद भी कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली गई। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: महराजगंज में पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा देकर 8.87 लाख की ठगी, तीन पर केस दर्ज