cy520520 Publish time 2026-2-26 15:56:36

चोरी के मामलों में फरार चल रहे दो भगोड़े गिरफ्तार, पीओ स्टाफ की बड़ी कार्रवाई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/Arrested-(1)-1772102596401_m.webp

चोरी के मामले में दो भगोड़े गिरफ्तार।



संवाद सूत्र, जलालाबाद। पीओ स्टाफ ने चोरी के दो मामलों में पिछले काफी समय से भगोड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ के इंचार्ज एएसआइ रतन लाल ने बताया कि आरोपित सिकंदर कुमार निवासी स्ट्रीट नंबर पांच, चंद मोहल्ला, बूरजा फाटक मलोट को काबू किया है।

उक्त आरोपित के खिलाफ थाना अबोहर-1 में मामला दर्ज था और 30 सितंबर 2025 को अदालत में पेश न होने पर उसे भगोड़ा करार दिया गया था। इसके अलावा आरोपित साजन सिंह निवासी मोती वाला, थाना गुरुहरसहाय को गिरफ्तार किया है।

साजन सिंह 16 फरवरी 2025 को अदालत में पेश नहीं हुआ था, जिसके चलते उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। उसके खिलाफ थाना सिटी जलालाबाद में मामला दर्ज था। इस अवसर पर एएसआइ रमेश कुमार, एचसी जसविंदर सिंह, एचसी जरनैल सिंह, एचसी प्रेम सिंह और सुनीता रानी आदि उपस्थित थे। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: चोरी के मामलों में फरार चल रहे दो भगोड़े गिरफ्तार, पीओ स्टाफ की बड़ी कार्रवाई