deltin33 Publish time 2026-2-26 15:56:47

पलवल में CBSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दाढ़ी बढ़ाकर छात्र की जगह पेपर दे रहा था युवक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/palawal-news-1772102917888_m.webp

आरोपित युवक ने दाढ़ी बढ़ाकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन महिला शिक्षकों की सतर्कता से उसका भांडा फूट गया। एआई इमेज



जागरण संवाददाता, पलवल। कैंप थान अंतर्गत आने वाले एक परीक्षा केंद्र पर सीबीएसई की 10वीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। परीक्षा में एक छात्र की जगह दूसरा युवक परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपित युवक ने दाढ़ी बढ़ाकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन महिला शिक्षकों की सतर्कता से उसका भांडा फूट गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पहचान छुपाने के लिए बढ़ाई दाढ़ी

जानकारी के अनुसार निशांत पब्लिक स्कूल (पलवल) में 10वीं कक्षा का परीक्षा केंद्र बना हुआ है, जहां ग्रीनवुड कान्वेंट स्कूल के छात्र परीक्षा दे रहे थे। सेंटर सुपरिटेंडेंट पायल तनेजा ने बताया कि 25 फरवरी को छात्र ओजस मंगला की सीट पर एक युवक परीक्षा दे रहा था।

ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका नेहा शर्मा और नीलम देवी को युवक के हावभाव संदिग्ध लगे। गहनता से जांच करने पर पाया गया कि युवक की शक्ल एडमिट कार्ड और अटेंडेंस शीट पर लगी फोटो से मेल नहीं खा रही थी। युवक ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से लंबी दाढ़ी रखी हुई थी, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने ले लिया हिरासत में

पकड़े गए युवक की पहचान राखोता के रहने वाले विष्णु के रूप में हुई है। उसने स्वीकार किया कि वह ओजस मंगला के स्थान पर फर्जी तरीके से विज्ञान का पेपर हल कर रहा था। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और सीबीएसई के ऑब्जर्वर को दी। सूचना मिलते ही कैंप थाना से सब इंस्पेक्टर सचिन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपित को हिरासत में ले लिया।
छात्र पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई

सेंटर सुपरिटेंडेंट पायल तनेजा ने बताया कि इस घटना की पूरी रिपोर्ट सीबीएसई मुख्यालय और बोर्ड के ऑब्जर्वर को भेज दी गई है ताकि छात्र ओजस मंगला के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें- पलवल में ट्रक चालक से हथियार के बल पर लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- पलवल की दिल्ली-नोएडा से होगी कनेक्टिविटी, आगरा नहर के साथ लगते सड़क मार्ग का अलावलपुर तक होगा विस्तार

यह भी पढ़ें- पलवल में रेस्टोरेंट मैनेजर ने मालिक को लगाया लाखों का चूना, बाइक और लैपटाप लेकर हुआ फरार https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: पलवल में CBSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, दाढ़ी बढ़ाकर छात्र की जगह पेपर दे रहा था युवक