deltin33 Publish time 2026-2-26 16:57:48

UP Board Exam 2026 : प्रश्नपत्र में पृष्ठ पलटिए...छोटा लिखा होने से छूट गए दो प्रश्न, रायबरेली के छात्र की ई-मेल पर शिकायत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/UP-Board-Exam-2026-Control-room-at-board-headquarters-in-Prayagraj-1772105587026_m.webp

UP Board Exam 2026 बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में बने कंट्रोल रूम में मुस्तैद कर्मचारी। जागरण आर्काइव



राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2026 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की निगरानी के लिए यूपी बोर्ड ने हर जिलों व क्षेत्रीय कार्यालय के अलावा राज्य स्तरीय दो कंट्रोल रूम बनाए हैं। बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में बने कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर पर कहीं नकल तो कहीं गड़बड़ियों की शिकायत आ रही है।
कंट्रोल रूम से संबंधित केंद्र की आनलाइन निगरानी

UP Board Exam 2026 चंदौली से बुधवार को सूचना मिली कि छात्राएं नकल कर रही हैं। मऊ में भी नकल होने की शिकायत मिली। कंट्रोल रूम से संबंधित केंद्र की आनलाइन निगरानी की गई। मऊ के मामले में डीआइओएस ने कंट्रोल रूम को बताया कि वह नजदीक ही हैं, पहुंच रहे हैं।
रायबरेली के छात्र की फरियाद

UP Board Exam 2026 रायबरेली से एक परीक्षार्थी ने ई-मेल भेजा कि प्रश्नपत्र पर सबसे नीचे पृष्ठ पलटिए (टीओ) छोटा लिखा है, न देख पाने से उसके दो प्रश्न छूट गए, जिसका जवाब बोर्ड ने ई-मेल पर भेजा है कि प्रश्नपत्र और उसमें दिए निर्देश व सूचना ध्यान से पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न छूट जाने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा।
अलग-अलग तरह की शिकायतें आ रहीं

UP Board Exam 2026 परीक्षा को लेकर हेल्पलाइन नंबरों, ई-मेल तथा अधिकारियों के नंबरों पर अलग-अलग तरह की शिकायतें आ रही हैं। नकल के मामले में सीधे संबंधित केंद्र की आनलाइन निगरानी लगातार कराई जाती है। डीआइओएस को भी सूचना तत्काल देकर टीम भेजने के निर्देश दिए जाते हैं। सीतापुर के एक केंद्र के स्ट्रांग रूम के बाहर निर्धारित से ज्यादा संख्या में लोग नजर आने पर कंट्रोल रूम के कंप्यूटर से स्क्रीनशाट लेकर डीआइओएस को भेजा गया। डीवीआर से भी चेक किया गया तो कोई अप्रिय स्थिति नहीं मिली।
जहां मिली गड़बड़ी, पत्र भेज मांगा स्पष्टीकरण

फिरोजाबाद में सिकरारी केंद्र पर परीक्षार्थी के स्थान पर भाई के परीक्षा देने की सूचना पर कंट्रोल रूम ने डीआइओएस को अवगत कराया। नजदकी के केंद्र पर होने से वह पहुंचे तो शिकायत सही नहीं मिली। जहां गड़बड़ी मिली हैं, वहां पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें- UP Board : मूल्यांकन के लिए भेजी गई हाईस्कूल परीक्षा की ओएमआर शीट, दूसरे चरण की 28 फरवरी को भेजी जाएगी

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के सोरांव तहसील में तैनात दो लेखपाल एक लाख रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: UP Board Exam 2026 : प्रश्नपत्र में पृष्ठ पलटिए...छोटा लिखा होने से छूट गए दो प्रश्न, रायबरेली के छात्र की ई-मेल पर शिकायत