cy520520 Publish time 2026-2-26 16:58:03

एपस्टीन कनेक्शन की जांच के बीच वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के CEO का इस्तीफा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/WEF-1772106652612_m.webp

एपस्टीन कनेक्शन की जांच के बीच वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के CEO का इस्तीफा (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। World Economic Forum के सीईओ बोर्ज ब्रेंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके और दिवंगत दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच संबंधों की जांच शुरू होने के बाद लिया गया है।

अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से सामने आई जानकारी में बताया गया कि ब्रेंडे ने एपस्टीन के साथ तीन बार कारोबारी डिनर किए थे। इसके अलावा दोनों के बीच ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए बातचीत भी हुई थी। हालांकि ब्रेंडे ने अपने इस्तीफे के बयान में एपस्टीन का नाम नहीं लिया, लेकिन जांच की खबरों के बीच उनका पद छोड़ना अहम माना जा रहा है।
बयान में क्या कहा?

गुरुवार को जारी अपने बयान में ब्रेंडे ने कहा, “सोच-समझकर मैंने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष और सीईओ पद से हटने का फैसला किया है। यहां बिताए गए साढ़े आठ साल मेरे लिए बेहद खास रहे हैं।“

उन्होंने आगे कहा कि वे अपने सहयोगियों, भागीदारों और सदस्यों के साथ काम करने के लिए आभारी हैं। उनके मुताबिक, अब सही समय है कि फोरम बिना किसी ध्यान भटकाने वाली बातों के अपने काम को आगे बढ़ाए। ब्रेंडे ने अपने बयान में कहीं भी एपस्टीन का जिक्र नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि चल रही जांच के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।
पहले निभा चुके हैं सरकारी जिम्मेदारी

बोर्गे ब्रेंडे इससे पहले नॉर्वे की सरकार में भी कई वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अनुभवी राजनयिक और नेता के तौर पर जाना जाता है। अब उनके इस्तीफे के बाद वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की अगली नेतृत्व व्यवस्था पर सबकी नजरें टिकी हैं।

अमेरिका: \“शर्ते मानों या ब्लैकलिस्ट हो जाओ\“, ट्रंप प्रशासन ने AI कंपनियों को दिया अल्टीमेटम https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: एपस्टीन कनेक्शन की जांच के बीच वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के CEO का इस्तीफा