Chikheang Publish time 2026-2-26 16:58:05

MP में शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, 1 मार्च से लागू होगी नई व्यवस्था

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/arms-license-2156-1772106397094_m.webp

शस्त्र लाइसेंस (प्रतीकात्मक चित्र)



राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में अब शस्त्र लाइसेंस लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। ये केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे। सरकार आगामी एक मार्च से शस्त्र लाइसेंस संबंधी नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसमें किसी व्यक्ति को नया शस्त्र, बंदूक अथवा अन्य हथियार लेना है तो उसके लिए भारत सरकार द्वारा बनाए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। बिना ऑनलाइन आवेदन के फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
गड़बड़ियों पर लगेगी रोक

दरअसल, प्रदेश में जिलों से कारतूस में हेरफेर और लाइसेंस प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतें आती रही है। नई व्यवस्था लागू होने से इस तरह की गड़बड़ियों पर रोक लगेगी। आवेदक का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन सत्यापित किया जा सकेगा, जिससे अयोग्य या नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान आसान होगी।

इससे न तो व्यक्तिगत सिफारिशों का असर रहेगा और न ही रिकॉर्ड में हेरफेर की गुंजाइश बचेगी। नई प्रणाली से पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रशासनिक नियंत्रण मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें- होली पर घर जाने की टेंशन दूर, भोपाल मंडल चलाएगा 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट व टाइमिंग
यह है नई प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने के बाद आवेदक को एक यूनिक फाइल नंबर प्राप्त होगा। इसी फाइल नंबर के साथ आवेदन का प्रिंटआउट निकालकर निर्धारित प्रक्रिया अनुसार मैन्युअल जमा किया जा सकेगा। यदि किसी आवेदक द्वारा पहले ऑनलाइन आवेदन नहीं किया गया है, तो उसका ऑफलाइन फॉर्म किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एक मार्च तथा उसके बाद प्राप्त होने वाले सभी आवेदन केवल ऑनलाइन पद्धति से ही मान्य होंगे। इस प्रणाली से नए लाइसेंस आवेदनों की ट्रैकिंग कर लाइसेंस नवीनीकरण और स्पोर्ट्स कोटे के तहत जारी लाइसेंसों की स्थिति की भी निगरानी की जा सकेगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: MP में शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, 1 मार्च से लागू होगी नई व्यवस्था