deltin33 Publish time 2026-2-26 17:26:52

इटावा में सब्जी मंडी में छापेमारी, रंगीन चिप्स और 2000 लीटर तेल सीज

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/mandi-1772107756764_m.webp

इटावा में सब्जी मंडी में छापेमारी - एआई जनरेटेड तस्वीर



जागरण संवाददाता, इटावा। जसवंतनगर में होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जसवंतनगर की सब्जी मंडी में छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश मिलावटखोर दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर मौके से भाग खड़े हुए।

छापेमारी के दौरान लालू ट्रेडर्स इंटरप्राइजेज की दुकान से रंगीन चिप्स बरामद की गईं, जिन्हें जब्त कर नष्ट कराया गया। इसके अलावा विनोद कुमार जैन की दुकान से मिलावटी तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि करीब 2000 लीटर तेल को सीज करने की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त राजेश द्विवेदी सहित विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: इटावा में सब्जी मंडी में छापेमारी, रंगीन चिप्स और 2000 लीटर तेल सीज