D.El.Ed- 2024 के प्रथम सेमेस्टर में फेल ज्यादा; पास हुए कम, प्रशिक्षण वर्ष 2017 से 2024 बैच की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/DElEd-Training-Semester-Exam-Result-1772107544179_m.webpडीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2017 से 2024 बैच की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो गया है।
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षण वर्ष 2017 से 2024 बैच तक के अलग-अलग सेमेस्टरों की परीक्षाओं का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। प्रशिक्षण वर्ष 2024 के प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा में बैठे 1,81,051 अभ्यर्थियों में से 1,01,279 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए। उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 78,125 है। इस तरह सफलता प्रतिशत 47 प्रतिशत रहा। इसके अलावा 2024 सत्र के ही 309 अभ्यर्थियों का परीक्षाफल रोका गया है, जबकि 1334 का परिणाम अपूर्ण है।
सेमेस्टर परीक्षाएं अक्टूबर एवं नवंबर-2025 में हुई थीं
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने यह सेमेस्टर परीक्षाएं अक्टूबर एवं नवंबर-2025 में कराई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने के लिए इस तरह भेजा गया था कि प्रत्येक केंद्र की उत्तर पुस्तिकाएं दो से तीन अलग-अलग जिलों में पहुंची थीं।
सेमेस्टर परीक्षाओं का परीक्षाफल वेबसाइट पर
इसके अलावा परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को अनियमित अनुक्रमांक के क्रम में बैठाया गया था, जिसके कारण एक ही केंद्र के अभ्यर्थी अलग-अलग कक्षों में बैठे। इस कारण नकल पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण किया गया। पीएनपी सचिव के अनुसार डीएलएड 2018, 2021 एवं 2023 की सेमेस्टर परीक्षाओं का परीक्षाफल वेबसाइट http:tcexam.in पर देखा जा सकता है।
डीएलएड 2023 के प्रथम सेमेस्टर में 62% उत्तीर्ण
इसके अलावा प्रशिक्षण वर्ष 2017, 2019, 2022 एवं 2024 की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम वेबसाइट https:\\updeledinfo.in पर अपलोड किया गया है, जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं। डीएलएड 2023 के प्रथम सेमेस्टर में 62 प्रतिशत तो तृतीय सेमेस्टर में 77 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : प्रश्नपत्र में पृष्ठ पलटिए...छोटा लिखा होने से छूट गए दो प्रश्न, रायबरेली के छात्र की ई-मेल पर शिकायत
यह भी पढ़ें- UP Board : मूल्यांकन के लिए भेजी गई हाईस्कूल परीक्षा की ओएमआर शीट, दूसरे चरण की 28 फरवरी को भेजी जाएगी https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages:
[1]