Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में मिला खून से लथपथ व्यक्ति, अस्पताल लेकर दौड़े मगर हो गई मौत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/dead-body-1772110174028_m.webp

रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में मिला खून से लथपथ व्यक्ति



जागरण संवाददाता, रायबरेली। स्टेशन परिसर में पैसेंजर ट्रेन की बोगी में गुरुवार को भाेर में खून से लथपथ एक व्यक्ति मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रेलवे स्टेशन की वाशिंग लाइन में गाड़ी नंबर 54154-53 रायबरेली–ऊंचाहार–कानपुर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थी।

यह ट्रेन भोर में तीन बजे कानपुर जाती है। तभी उसकी जांच की गई तो ट्रेन की अंतिम बोगी में संदिग्ध परिस्थिति में अचेत अवस्था में एक व्यक्ति खून से लथपथ मिला। उसके मुंह से खून बह रहा था। कैरिज एवं वैगन टीम के जांच दौरान व्यक्ति को देखा और इसकी सूचना आरपीएफ पोस्ट को दी।

मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। स्टेशन परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के प्रयास में जीआरपी अन्य थानों के साथ ही सिविल पुलिस से भी संपर्क कर रही है, ताकि मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। जीआरपी थानाध्यक्ष सचिन कुमार का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि पैसेंजर ट्रेन को समय से कानपुर स्टेशन के लिए रवाना किया गया। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में मिला खून से लथपथ व्यक्ति, अस्पताल लेकर दौड़े मगर हो गई मौत