न चीख न पुकार... दिल्ली में दरिंदे पति ने गर्भवती पत्नी समेत तीन मासूम बेटियों का गला रेता! सांस की नली तक कट गई
दिल्ली के बाहरी इलाके समयपुर बादली से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। एक कलयुगी पति और बाप ने अपनी ही गर्भवती पत्नी और तीन नन्ही बेटियों की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक मंजर को देखकर तफ्तीश करने वाले पुलिस अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।यह खौफनाक मंजर मंगलवार रात का है। आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने वाला मुंचुन केवट, अपनी दो महीने की गर्भवती पत्नी अनीता (30) और तीन बेटियों (उम्र 3 से 5 साल के बीच) के साथ चंदन पार्क इलाके में रहता था।
पड़ोसियों के मुताबिक, रात करीब 9 बजे मुंचुन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी DA नहीं! बंगाल चुनाव से पहले फिर सड़क पर उतरे कर्मचारी अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 6:25 PM
SAIL के \“फौलाद\“ से बना भारतीय नौसेना का नया योद्धा! INS अंजदीप की ताकत देख दंग रह जाएगा दुश्मन अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 6:22 PM
हावड़ा ‘गोली कांड’ से बंगाल की सियासत में उथल-पुथल, आरोपी हारुन खान का TMC विधायक संग कनेक्शन, BJP लगाई गंभीर आरोप! अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 6:03 PM
पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बच्चों को मारने से पहले खाने में कोई नशीली चीज मिलाई थी। कमरे में संघर्ष का कोई निशान नहीं मिला, जिससे लगता है कि चारों की हत्या तब की गई जब वे गहरी नींद में थे।
क्रूरता की सारी हदें पार
पुलिस जब कमरे में दाखिल हुई तो वहां का नजारा बेहद डरावना था। आरोपी ने किसी धारदार हथियार से चारों का गला इतनी गहराई से रेता था कि उनकी सांस की नली तक कट गई थी।
पुलिस को मौके से खीर और लड्डू के बचे हुए अंश मिले हैं। फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है कि क्या इनमें जहर या नींद की दवा मिलाई गई थी।
10 साल के बच्चे ने देखा खौफनाक मंजर
इस कत्लेआम का पता तब चला जब मुंचुन का भाई परेशान होकर अपने 10 साल के बेटे को उसके घर भेजने लगा। मुंचुन का फोन बंद था और वह सुबह मंडी भी नहीं पहुंचा था।
जब बच्चा कमरे में दाखिल हुआ, तो उसने बिस्तर पर अपनी चाची और बहनों की खून से लथपथ लाशें देखीं। वह रोता हुआ बाहर भागा, जिसे सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए।
कातिल पिता अब भी फरार
वारदात को अंजाम देने के बाद मुंचुन केवट फरार है। CCTV फुटेज में उसे रात के समय गली में पैदल जाते हुए देखा गया है। दिल्ली पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में उसके पैतृक राज्य बिहार और दिल्ली के दूसरे इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस मुंचुन के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, क्योंकि वह पहले चेन्नई में काम करता था।
पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी
हैरानी की बात यह है कि उसी फ्लोर पर दो और परिवार रहते थे, लेकिन किसी को भी चीखने-चिल्लाने या किसी असामान्य हलचल की आवाज सुनाई नहीं दी। इससे पुलिस का शक और गहरा गया है कि हत्या से पहले पीड़ितों को बेहोश किया गया था।
समयपुर बादली थाने में हत्या (BNS की धारा 103) का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस सामूहिक हत्याकांड की असली वजह सामने आ पाएगी।
Lucknow Murder: शराब के ठेके का लाइसेंस और ₹50 लाख की चोरी, अक्षत को लग गई थी अय्याशी की लत, इस वजह से ली बाप की जान!
Pages:
[1]