Chikheang Publish time 2026-2-26 18:56:35

समस्तीपुर में निलंबित एएसआई के घर मिली इंसास राइफल का रोहतास ईवीएम चोरी से कनेक्शन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/26/article/image/police--1772113418590_m.webp

इसमें पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।



जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । जिले के मोहिउद्दीननगर निवासी निलंबित एएसआई सरोज सिंह के घर से बरामद इंसास राइफल का तार रोहतास जिले से जुड़ गया है।

जांच में स्पष्ट हुआ है कि यह राइफल रोहतास जिला पुलिस बल की है और लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम वेयरहाउस से चोरी हुई थी। गत जून 2025 में सरोज सिंह के घर से इंसास राइफल बरामद की गई थी।

राइफल पर अंकित कोड के आधार पर उसके मूल स्रोत की जांच शुरू की गई। जांच के क्रम में सामने आया कि यह हथियार रोहतास पुलिस का है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान रोहतास जिले में ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात जवान मंटू कुमार संतरी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में चला गया था। उसने हथियार कमरे में रख दिया और सो गया।

सुबह उठने पर इंसास राइफल गायब मिली। मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को हथियार चोरी करते देखा गया था, लेकिन घटना के बाद से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

अब समस्तीपुर में निलंबित एएसआई के घर से वही हथियार बरामद होने के बाद पुलिस इस कड़ी को जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रोहतास से चोरी हुई इंसास राइफल निलंबित एएसआई तक कैसे पहुंची। जेल में बंद सरोज सिंह से पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।


निलंबित एएसआई सरोज के घर से बरामद इंसास राइफल रोहतास जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम वेयरहाउस से चोरी की गई थी। यह तथ्य सत्यापित हो चुका है। हथियार सरोज तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। अनुसंधानकर्ता द्वारा सरोज से पूछताछ कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


अरविंद प्रताप सिंह,पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर। https://www.jagranimages.com/images/womenday2_780x100.jpghttps://www.jagranimages.com/images/womendayANI2_380x100.gif
Pages: [1]
View full version: समस्तीपुर में निलंबित एएसआई के घर मिली इंसास राइफल का रोहतास ईवीएम चोरी से कनेक्शन