deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

अफगानिस्तान में बारिश का कहर, दीवार और छत गि ...


काबुल। अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ के बाद एक दीवार गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए।
स्थानीय गवर्नर के प्रवक्ता मुस्तगफर गुरबाज के मुताबिक, यह हादसा सोमवार को खोस्त के मातून इलाके के गिंगिनी गांव में हुआ। उन्होंने बताया कि हाल की बारिश की वजह से दीवार कमजोर हो गई थी और इसी कारण गिर गई। घायल बच्चों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।




इसी बीच, अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में भी भारी बारिश के चलते घरों की छत गिरने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।   
एरियाना न्यूज ने मंगलवार को बताया कि सबसे ज्यादा असर जलालाबाद, शेरजाद, खोघ्यानी, हस्का मीना और अंगूर बाग इलाकों में देखा गया।
अधिकारियों के अनुसार, अंगूर बाग में एक घर की छत गिरने से पांच लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए। शेरजाद जिले में भी एक महिला और दो बच्चों की छत गिरने से जान चली गई।




खोघ्यानी जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई और दो लोग घायल हुए। वहीं, हस्का मीना में दो घरों की छत गिरने से एक बच्चे की मौत और दो लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से घरों और बुनियादी ढांचे को खतरा बना हुआ है। खासकर गांवों और पहाड़ी इलाकों में जहां घर अक्सर इतनी मजबूत तरीके से नहीं बनाए जाते कि वे ऐसे मौसम को झेल सकें।
सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि पिछले 12 दिनों में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़, भूस्खलन, बिजली गिरने और घर गिरने की घटनाओं में कम से कम 110 लोगों की मौत हो चुकी है और 160 लोग घायल हुए हैं। सात लोग अभी भी लापता हैं और आगे भी बारिश की संभावना से मौत का आंकड़ा बढ़ने का डर है।
अधिकारियों के मुताबिक, 958 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं और 4,155 घरों को आंशिक क्षति पहुंची है। इससे हजारों परिवारों को तुरंत मदद और रहने के लिए जगह की जरूरत है। 325 किमी से ज्यादा सड़कें भी खराब हो गई हैं और कारोबार, खेती, सिंचाई नहरें और पीने के पानी के स्रोतों को भी नुकसान पहुंचा है।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu




AfghanistanWorldworld newsafghanistan news










Next Story
Pages: [1]
View full version: अफगानिस्तान में बारिश का कहर, दीवार और छत गि ...