deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने 'इस्लाम ...


नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि 'इस्लामाबाद वार्ता' स्थायी शांति प्राप्त करने में सफल होगी।
दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के लिए युद्धविराम हुआ है। दोनों देश आपसी सहमति के बाद आधिकारिक रूप से सीजफायर की घोषणा कर चुके हैं। इसमें पाकिस्तान बिचौलिए की भूमिका निभा रहा है।




पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर, लेबनान और अन्य स्थानों सहित हर जगह तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम 'तत्काल प्रभाव से' लागू होगा।"
शहबाज शरीफ ने आगे लिखा, "मैं इस कदम का स्वागत करता हूं और दोनों देशों के नेतृत्व के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। साथ ही, मैं उनके प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल को इस्लामाबाद आमंत्रित करता हूं, ताकि सभी विवादों को सुलझाने के लिए एक निर्णायक समझौते के लिए आगे की बातचीत की जा सके।"




पाकिस्तान के पीएम शहबाज ने पोस्ट में 'एक्स' पोस्ट में यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने असाधारण बुद्धिमत्ता और समझ का परिचय दिया है, और शांति तथा स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रचनात्मक रूप से जुड़े रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि 'इस्लामाबाद वार्ता' स्थायी शांति प्राप्त करने में सफल होगी और हम आने वाले दिनों में और भी अच्छी खबरें शेयर करने की आशा करते हैं।
इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने अपने एक बयान में युद्धविराम के बीच 10 सूत्रीय प्रस्ताव का जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान के खिलाफ हमले रोक दिए जाते हैं, तो उनकी आर्म्ड फोर्सेज अपने डिफेंसिव ऑपरेशन बंद कर देंगी। अराघची ने यह भी कहा कि दो हफ्ते के समय के लिए ईरान की आर्म्ड फोर्सेज के साथ कोऑर्डिनेशन और टेक्निकल कमियों पर ध्यान देने के साथ होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता बनाया जा सकेगा।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu




shehbaz sharifIran newsAmericaIslamabad News










Next Story
Pages: [1]
View full version: ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने 'इस्लाम ...