deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष हो ...


आसनसोल। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच दावा किया जा रहा है कि आईपैक कंपनी ने अपना कामकाज रोक लिया है। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आईपैक के सभी दफ्तर बंद होने का दावा सिर्फ एक दिखावा है।
आसनसोल में भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आईपैक के सभी दफ्तर बंद हैं, यह सिर्फ एक दिखावा है। कुछ दफ्तर बंद नहीं हैं। चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई के कारण दफ्तर का पता बदला जा सकता है, लेकिन आईपैक बंद नहीं है। आईपैक अपनी जगह पर है और इसकी आड़ में शराब और पैसे पहुंचाए जा रहे हैं।




उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए। अगर कोई चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करेगा तो इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी ने महिला आरक्षण का विरोध किया। पहले दिन से ही उन्होंने महिलाओं का विरोध किया है।
अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी सरकार में महिलाओं के साथ हुए अपराध का जिक्र करते हुए कहा कि पार्क स्ट्रीट रेप केस में सीएम ममता बनर्जी ने पीड़ित महिला के चरित्र पर सवाल उठाया। कामदुनी और हासखाली में रेप केस के बाद भी उन्होंने महिलाओं को ही दोषी ठहराया। उन्होंने दुर्गापुर मामले में कहा कि महिला 8 बजे के बाद बाहर क्यों निकली?




अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों को पता चल गया कि महिलाओं की विरोधी पार्टी कौन है? दिल्ली में कांग्रेस से दोस्ती और यहां आकर कुश्ती लड़ना, यह सब बकवास है। इससे काम नहीं चलेगा। महिलाएं ईवीएम के माध्यम से इसका जवाब देंगी।
उन्होंने टीएमसी सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना पर तंज कसते हुए कहा कि 1,500 रुपए देकर महिलाओं को सशक्तिकरण नहीं मिलता। टीएमसी ने महिला आरक्षण का विरोध किया, जहां महिलाएं विधानसभा और लोकसभा में आगे बढ़ती हैं।




भाजपा नेता ने टीएमसी पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भाजपा जीतती तो ईवीएम में गड़बड़ी होती है लेकिन जब झारखंड या कर्नाटक में टीएमसी या कांग्रेस जीतती है तो सब ठीक होता है। यह टीएमसी का दोहरा मापदंड और पाखंड है, जो ज्यादा दिन नहीं चलेगा।
परिसीमन को लेकर उन्होंने कहा कि आबादी बढ़ने के साथ लोकसभा सीटों में बदलाव जरूरी है। एक जगह पर पहले 1000 वोटर थे, अब 5000 हो गए हैं। आबादी बढ़ने के साथ लोकसभा सीटों में भी बदलाव करना होगा।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu




west bengal newspoliticsbjp news










Next Story
Pages: [1]
View full version: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष हो ...