deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से बंद होने से कच् ...


नई दिल्ली। ईरान के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा बंद करने के फैसले से सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में उछाल देखने को मिला। ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर से 95 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है।
सुबह 10:40 पर ब्रेंट क्रूड 5.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 95.40 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 6.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 87.63 डॉलर प्रति बैरल पर था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी कच्चे तेल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल का 18 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 6.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,175 रुपए पर था।




कच्चे तेल में उछाल की वजह ईरान की ओर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद करना है। साथ ही, ईरान ने नाविकों को चेतावनी दी है कि अगर कोई स्ट्रेट को बिना मंजूरी के पार करता है तो उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
दूसरी तरफ, अमेरिका ने भी सख्त रूख अपनाया हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तेहरान जलमार्ग को बंद करके अमेरिका को ब्लैकमेल नहीं कर सकता।
वहीं, ईरान ने कहा कि वह अपने बंदरगाहों की निरंतर अमेरिकी नाकाबंदी का जवाब दे रहा है। साथ ही, इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया। वहीं, सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि देश की नौसेना अपने दुश्मनों को 'नई करारी हार' देने के लिए तैयार है।




अमेरिका की कार्रवाई जारी है। उसने ईरान के एक मालवाहक जहाज को जब्त कर लिया है जिसने उसकी नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश की थी। इसके जवाब में तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है और इस बात पर संदेह पैदा हो गया है कि दोनों देशों के बीच निर्धारित दो दिनों का युद्धविराम भी कायम रह पाएगा या नहीं।
इस बीच, वैश्विक अस्थिरता के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले।
एशियाई बाजारों में सकारात्मक प्रदर्शन देखने को मिला, जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1 प्रतिशत तक बढ़ा।
पिछले सत्र में अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए, एस एंड पी 500 1.2 प्रतिशत और नैस्डैक 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।






https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu Desk




'Energy Security''Middle East Crisis'Oil Supply Chain










Next Story
Pages: [1]
View full version: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के फिर से बंद होने से कच् ...