deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: एएनएम के 51 पदों प ...


नई दिल्ली। अंडमान-निकोबार स्वास्थ्य विभाग ने सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन कुल 51 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 मई है। इसके लिए इच्‍छुक उम्‍मीदवार को किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड या संस्‍थान से 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ ही एएनएम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र अनिवार्य है।   
विभाग ने महिला उम्मीदवारों के लिए सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम)-समूह 'सी' (गैर-मंत्रालयी) के कुल 51 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।




एएनएम के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने की सोच रही हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकती हैं।
आवेदन करने वाली अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (12वीं कक्षा) उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास वैध एएनएम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ एएनएम प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना आवश्यक है।




उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 6 मई के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 25 रुपए तय किया गया है। आरक्षित श्रेणी से आने वाली कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।




ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अधिसूचना में दिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu




Golden Opportunitywomanstudy team










Next Story
Pages: [1]
View full version: महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: एएनएम के 51 पदों प ...