deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

आज का इतिहास


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-



[*]1659 : मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार ।


[*]1843: ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हांगकांग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया।


[*]1908: भारत के पहले दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम का जन्म।


[*]1919 : आधुनिक भारतीय मर्चेंट शिपिंग की शुरूआत। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ।


[*]1930 : गांधी जी नमक कानून तोड़ने के लिए अपने अनुयायियों के साथ डांडी पहुंचे।


[*]1949 : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना।


[*]1955 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया। अमेरिका, ब्रिटेन और सोवियन यूनियन को नाजी जर्मनी के खिलाफ एकजुट करने में चर्चिल का योगदान महत्वपूर्ण रहा था।


[*]1957 : देश में पहली बार और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।


[*]1961 : सरकार के प्रायोजन वाली पहली फार्मास्यूटिकल कंपनी इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड की स्थापना।


[*]1964 : मर्चेंट नेवी के लिए देश में पहली बार नेशनल मेरिटाइम डे मनाया गया।


[*]1976 : अमेरिका के सनकी माने जाने वाले अरबपति हॉवर्ड ह्यूज़ का सत्तर वर्ष की आयु में एक विमान दुर्घटना में निधन।


[*]1979 : देश का पहला नौसेना संग्रहालय बंबई (अब मुम्बई) में खुला।


[*]1986 : वेस्ट बर्लिन में ला बेले नाइट क्लब में बम विस्फोट हुआ, इसमें तीन लोग मारे गए। इस क्लब में अमेरिकी सैनिकों का आना-जाना था। लीबिया सीक्रेट सर्विस पर शक हुआ और बदले में अमेरिका ने लीबिया में 15 लोगों को मार गिराया।


[*]1986 : मुनि की रेती में हिलने वाले सबसे बड़े पुल शिवानंदझूला के निर्माण का काम पूरा।


[*]1993 : फिल्म अभिनेत्री दिव्या भारती का अल्पायु में निधन।


[*]1998 : जापान में अकाशी कायक्यो ब्रिज पर ट्रैफिक शुरू हुआ। यह सबसे लंबा सस्पेंशन ब्रिज है, जिसकी लंबाई 1991 मीटर (6,532 फीट) है।


[*]1999: मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों को जान से मारने के अभियान की शुरुआत की गई।


[*]2008 : पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनीं।


[*]2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर देश के करोड़ों लोगों ने रात नौ बजे अपने घरों की तमाम बत्तियां बुझाकर मोमबती, दिए और मोबाइल फोन की फ्लेश लाइट जलाई और इस तरह कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया।



[*]




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu




World HistoryIndian and World HistoryHistory










Next Story
Pages: [1]
View full version: आज का इतिहास