deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

बिहार में छह-सात महीने के छोटे अंतराल में दो ...


पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं। इससे पहले राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को तंज कसते हुए कहा कि अभी चुनाव हुए छह से सात महीने हुए हैं और बिहार दो मुख्यमंत्रियों को देख चुका है।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ऐसे में बिहार का विकास कैसे होगा? उन्होंने कहा कि बार-बार के बदलाव से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। एक साल का पचास फीसदी समय ही इन लोगों ने बर्बाद कर दिया। अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया। हमने तो विधानसभा में कह दिया था कि अब मेरे ऊपर परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा। उन लोगों को नहीं लगाना चाहिए। कथनी कुछ है, करनी कुछ है।




बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर कहा कि ऐसी नतीजे की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी। भाजपा तो कहीं नहीं थी। पूरे तंत्र-मंत्र और षडयंत्र का इस्तेमाल कर इन लोगों ने चुनाव लड़ा। हम तो यही जान रहे हैं कि जहां-जहां एसआईआर हुआ, जो बड़े-बड़े राज्य थे, चाहे महाराष्ट्र हो, बिहार हो या बंगाल हो, वहां आप लोगों ने नतीजा देखा होगा।
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देर-सबेर इनका षड्यंत्र उजागर होने वाला है। भाजपा है, पूरा सिस्टम इनके हाथ में है। जहां तक चुनाव आयोग की बात की जाए, जब अंपायर ही बेईमान हो तो क्या किया जा सकता है?




उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा है, हार-जीत ज्यादा फर्क और मायने नहीं रखता है। कई चुनाव होंगे, आते रहेंगे लेकिन बात अपनी नीति और सिद्धांत के लिए लड़ाई लड़ना है। हम लोग आरएसएस और भाजपा की विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
तेजस्‍वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार का खजाना अब खाली हो चुका है और राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। बिहार में लगातार पुल गिर रहे हैं, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ध्यान भटकाने के लिए बिहार में भी उत्तर प्रदेश की तरह 'बुलडोजर' और 'एनकाउंटर' की राजनीति शुरू की जा रही है। फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu



biharpoliticsTejashwi Yadavbihar news









Next Story
Pages: [1]
View full version: बिहार में छह-सात महीने के छोटे अंतराल में दो ...