कोल इंडिया में नौकरी का शानदार अवसर: 276 मैनेज ...
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोलकाता, ने ई-1 ग्रेड में मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) के कुल 276 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों में सामान्य (यूआर) के 114, ईडब्ल्यूएस के 27, एससी के 41, एसटी के 20, और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के 74 पद शामिल हैं।
सीआईएल की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 मई के सुबह 10.00 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 जून तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय लास्ट डेट के शाम 06.00 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार माइनिंग इंजीनियरिंग (खनन अभियांत्रिकी) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स का गेट-2025 में शामिल होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों का चयन गेट-2025 स्कोर, शॉर्टलिस्टिंग, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 60,000 रुपए से 1,80,000 रुपए प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य (यूआर)/ओबीसी (क्रीमी लेयर और नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/कोल इंडिया लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों के कर्मचारी को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu Desk
Coal India Recruitment 2026CIL Management Trainee vacancyCoal India MT JobsGovernment Jobs 2026CIL CareersCoal India Recruitment linkPSU Jobs in India.
Next Story
Pages:
[1]