deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार ...


नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में नरमी आने से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान सेंसेक्स में 800 अंकों की तेजी आई और निफ्टी 24,240 के ऊपर पहुंच गया। बाजार की नजर सोमवार को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभाचुनाव के नतीजों पर बनी हुई है।
सुबह 9 बजकर 57 मिनट पर सेंसेक्स 803.35 (1.04%) अंकों की बढ़त के साथ 77,716.85 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 245.80 (1.02%) अंकों की बढ़त के साथ 24,243.35 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 94.93 पर आ गया।




क्या है विशेषज्ञों की राय?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में बीजेपी की जीत और केरल व तमिलनाडु में बेहतर प्रदर्शन से देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिरता बढ़ सकती है, जिसका असर आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के पड़ोसी देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान और चीन से जुड़े सुरक्षा चुनौतियों के बीच यह राजनीतिक मजबूती आंतरिक स्थिरता को बेहतर कर सकती है। पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की जीत के बाद ऐसी गतिविधियों पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे कारोबार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि एग्जिट पोल भी इसी तरह के नतीजों की ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। इसी के चलते भारतीय शेयर बाजार में तेज उछाल देखने को मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस तेजी के दौरान निफ्टी 50 सूचकांक 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।






https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
National Desk



Sensex newssensex niftyshare market









Next Story
Pages: [1]
View full version: पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले बाजार ...