deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

आईपीएल 2026: गिल-सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी, ...


जयपुर। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत शनिवार को गुजरात टाइटंस (जीटी) से हो रही है। सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के शानदार प्रदर्शन के बूते जीटी ने पावरप्ले में अपना संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर छह ओवर के पावरप्ले में 82 रन जोड़े। यह जीटी का पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2025 में गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर के पावरप्ले में 82 रन बनाए थे। गिल और सुदर्शन के आगे राजस्थान रॉयल्स के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए।




सुदर्शन-गिल ने 10.5 ओवर में 118 रनों की साझेदारी निभाई। आईपीएल इतिहास में सुदर्शन और गिल ने यह 9वीं बार शतकीय साझेदारी जमाई है। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने यह कारनामा 10 बार किया है। गिल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए छठी बार शतकीय साझेदारी निभाई और इस मामले में डेविड वॉर्नर और शिखर धवन के रिकॉर्ड की बराबरी की।
साई सुदर्शन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। सुदर्शन ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। सुदर्शन को यश राज पुंजा ने पवेलियन भेजा। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए।
गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। मानव सुथार के स्थान पर प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में वापसी हुई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स अपने नियमित कप्तान रियान पराग के बिना उतरी है और उनकी जगह पर शिमरोन हेटमायर को मौका दिया गया है। इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल आरआर की कप्तानी कर रहे हैं।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu



Sportsrajasthansports newsIPL 2026









Next Story
Pages: [1]
View full version: आईपीएल 2026: गिल-सुदर्शन की शानदार बल्लेबाजी, ...