deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित: सीएम मान ने ...


चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के छात्र-छात्राओं में प्रतिभा और लगन की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह दावा किया है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और सरकार की शिक्षा सुधार योजनाओं पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10वीं के टॉपर्स से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने छात्रों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए शिक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार पंजाब में शिक्षा सुधारों पर फोकस कर रही है।




सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में टॉपर्स के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट करते हुए सीएम भगवंत मान ने लिखा, "पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कल घोषित किए गए कक्षा 10 के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि आपके पंजाब के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।"
उन्होंने कहा, "मैं विशेष रूप से हरलीन शर्मा को 99.38 फीसदी (646/650) अंकों के साथ पहला स्थान हासिल करने के लिए और मणिमहेश शर्मा, रिया रानी को क्रमशः 99.23 फीसदी (645/650) अंकों के साथ दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने के लिए बधाई देता हूं। इन प्रतिभाशाली बच्चों की अथक मेहनत, उनके माता-पिता की दुआओं और उनके शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन के कारण, आज पूरा पंजाब गर्व से सिर ऊंचा करके खड़ा है।"
मुख्यमंत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, "आपकी सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और अधिक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि गांवों और शहरों के हर बच्चे को ऐसी ऊंची उड़ान भरने के समान अवसर मिल सकें। मैं सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे देश और दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करते रहेंगे।"






https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu Desk



PSEB 10th Result 2026 outCM Bhagwant Mann on Punjab resultsPunjab Board 10th toppersPSEB class 10 passing percentagePunjab school education newsBhagwant Mann tweet today.









Next Story
Pages: [1]
View full version: पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित: सीएम मान ने ...