deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टोनहाउस को इंग्लैंड क ...


नॉर्थम्प्टन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच अनकैप्ड एलेक्सा स्टोनहाउस को कवर के तौर पर इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बताया कि बाएं हाथ की तेज गेंदबाज शेष सीरीज का हिस्सा होंगी।
      एलेक्सा मंगलवार को ट्रेनिंग से पहले नॉर्थम्प्टन में टीम से जुड़ेंगी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को काउंटी ग्राउंड में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, जिसमें चयन के लिए एलेक्सा उपलब्ध रहेंगी।




    ईसीबी ने अपने बयान में कहा, "हमने वारविकशायर की सीम गेंदबाज एलेक्सा स्टोनहाउस को शेष मेट्रो बैंक वनडे सीरीज के लिए कवर के तौर पर बुलाया है। वह मंगलवार को ट्रेनिंग से पहले और बुधवार को सिंच काउंटी ग्राउंड पर होने वाले दूसरे मैच से पहले नॉर्थम्प्टन में टीम से जुड़ेंगी।"
    उल्लेखनीय है कि तेज गेंदबाज ईसी वोंग फिटनेस की समस्या का सामना कर रही हैं और उनके हैमस्ट्रिंग का स्कैन होगा। ईसीबी ने आगे कहा, "तेज गेंदबाज ईसी वोंग अपने हैमस्ट्रिंग का स्कैन करवाने जाएंगी और टीम का मेडिकल स्टाफ उनकी आगे जांच की करेगा।"




    21 वर्षीय एलेक्सा आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा रही हैं, जहां उन्होंने 5 मुकाबलों में 11.33 की औसत से 6 विकेट हासिल किए थे।
    रविवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। चेस्टर-ले-स्ट्रीट पर खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड 48.4 ओवरों में महज 210 रन पर सिमट गई। इस पारी में मैडी ग्रीन ने 88 रन, जबकि कप्तान अमेलिया केर ने 55 रन बनाए। मेजबान टीम की तरफ से लॉरेन बेल, टिली कोर्टीन-कोलमैन और कप्तान चार्ली डीन ने 2-2 विकेट निकाले।




    इसके जवाब में इंग्लैंड ने 48.2 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड के लिए मैया बूचियर ने 59 रन बनाए, जबकि डीन ने 31 रन की पारी खेली। फ्रेया केम्प ने 30 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की ओर से रोजमेरी मेयर ने 3 विकेट निकाले। अमेलिया केर को 2 विकेट हाथ लगे।
    वनडे सीरीज के बाद, दोनों टीमें टी20 सीरीज खेलेंगी। इसी के साथ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में होने वाले विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों को तेज करेंगे।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu



Worldnew zealandsports news









Next Story
Pages: [1]
View full version: न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टोनहाउस को इंग्लैंड क ...