deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

शेखर सुमन का 14 साल बाद खत्म हुआ 'वनवास', 'शेखर ...


मुंबई। अभिनेता शेखर सुमन अनस्क्रिप्टेड लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के साथ टीवी पर वापसी कर रहे हैं। इस शो के जरिए अभिनेता की 14 साल बाद टॉक शो में वापसी हो रही है।
अभिनेता के 14 साल के लंबे ब्रेक की तुलना 'वनवास' से की गई तो, इस पर शेखर ने कहा, "हर इंसान के अंदर का 'राम' उसे वनवास के बाद सच्चाई की ओर ले जाता है। यह शो भी इसी सच्चाई के लिए बना है, जिसमें बिना डरे बोलना, सिस्टम पर सवाल उठाना और सोए हुए समाज को जगाना है।"




शेखर ने आगे बातचीत में स्पष्ट किया कि यह शो न केवल मनोरंजन के लिए है, बल्कि बदलाव का नजरिया भी बनेगा। मैं लंबे समय से देख रहा हूं कि समाज में क्या चल रहा है, लोकतंत्र के साथ क्या हो रहा है, देश में क्या चल रहा है। बहुत से लोगों को इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए और अपनी आवाज उठाने का मतलब यह नहीं है कि आप उन्हें गाली देना शुरू कर देंगे। मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं।
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि हम सम्मानजनक तरीके से भी तीखे सवाल पूछ सकते हैं। मैं जनता का प्रतिनिधि बनकर उन नेताओं और अभिनेताओं से सवाल पूछूंगा, जिनके पास समाज को बदलने की शक्ति है।"




इस शो का निर्माण शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन द्वारा किया जा रहा है। अध्ययन के लिए यह शो केवल एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक जज्बात है।
उन्होंने आईएएनएस के साथ शो के बारे में कहा, "यह मेरे लिए बहुत ही निजी है। ऐसा लग रहा है कि जैसे ऐसे दौर, कलाकार और आवाज की वापसी हो रही है, जिसने इस देश में बातचीत वाले मनोरंजन को नई पहचान दी हो। मेरे और मेरी पूरी पीढ़ी के लिए शेखर सुमन एक लीजेंड हैं। लोग आज भी उनकी हाजिरजवाबी, शानदार मोनोलॉग और बातचीत करने के अनोखे अंदाज को याद करते हैं। मैंने बचपन से उस जादू को बहुत करीब से देखा है और वही जादू हमेशा मेरे दिल में बना रहा।"




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu



BollywoodMaharashta NewsBollywod NewsMaharashtra News









Next Story
Pages: [1]
View full version: शेखर सुमन का 14 साल बाद खत्म हुआ 'वनवास', 'शेखर ...