deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

शेयर बाजार का हाल: कच्चा तेल,अमेरिका-ईरान वा ...


मुंबई, भारतीय शेयर बाजार के लिए अलगा हफ्ता काफी अहम होगा। इस दौरान कच्चा तेल, अमेरिका-ईरान शांति वार्ता और घरेलू आर्थिक डेटा जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, पीएमआई और फॉरेक्स डेटा से शेयर बाजार की दिशा तय होगी।
कच्चे तेल की कीमतों पर अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें होगी। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए एमओयू साइन होने के बाद कच्चे तेल में गिरावट देखने को मिली है और फिलहाल यह 80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल द्वारा लेबनान पर हमले जारी रखने के कारण ईरान ने फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने ऐलान किया है, जिससे अस्थिरता और बढ़ गई है।




इसके साथ ही, अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता पर अगले हफ्ते निवेशकों की निगाहें होंगी और इससे जुड़ा कोई भी अपडेट बाजार की दिशा को प्रभावित कर सकता है।
घरेलू आर्थिक आंकड़े भी अगले हफ्ते बाजार का रुझान तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से 22 जून को इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा जारी किया जाएगा। 23 जून को पीएमआई और 26 जून को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया जाएगा।
भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता मुनाफे वाला रहा। इस दौरान सेंसेक्स 1,274.95 अंक या 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,802.90 और निफ्टी 390.20 अंक या 1.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,013.10 पर था।




15 से 19 जून के सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों में तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,749.20 अंक या 2.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,517.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 587 अंक या 3.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,784.45 पर था।
सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस (6.58 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (6.44 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (5.50 प्रतिशत), निफ्टी कंजप्शन (3.50 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (3.32 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (2.98 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (2.84 प्रतिशत) की मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान केवल निफ्टी आईटी ही (1.33 प्रतिशत) की कमजोरी के साथ बंद हुआ।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu



businessnewseconomicsStockmarket









Next Story
Pages: [1]
View full version: शेयर बाजार का हाल: कच्चा तेल,अमेरिका-ईरान वा ...