deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

एआईआईए में रिसर्च एसोसिएट सहित कई पदों पर भर ...


नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली ने ऑस्टियोआर्थराइटिस के लिए आयुर्वेद उपचार प्रोटोकॉल पर नैदानिक ​​अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत तैनाती के लिए रिसर्च एसोसिएट (शोध सहयोगी) के 1 और पंचकर्म तकनीशियन (दो पुरुष, दो महिला) के 4 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पद शुरू में एक वर्ष की अवधि के लिए संविदा आधार पर है।




एआईआईए की ओर से जारी रिक्तियों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी रिसर्च एसोसिएट पोस्ट के लिए 58,000 रुपए और पंचकर्म तकनीशियन पद के लिए 24,000 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों के पास रिसर्च एसोसिएट पद के लिए आयुर्वेद में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पंचकर्म/कायचिकित्सा में विशेषज्ञता के साथ होनी चाहिए। वहीं, मास्टर की डिग्री प्राप्त करने के बाद तीन वर्ष का अनुभव, सार्वजनिक स्वास्थ्य/नैदानिक ​​अनुसंधान/अनुसंधान पद्धति आदि में पीएचडी या कोई पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पाठ्यक्रम, घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस के आकलन और उपचार में निपुणता रखने वाले व्यक्ति और एमएस ऑफिस, जिसमें एमएस वर्ड और एमएस का कार्यसाधक ज्ञान शामिल हैं, वाले को प्राथमिकता दी जाएगी।




पंचकर्म तकनीशियन पद के लिए कैंडिडेट्स का किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होने के साथ पंचकर्म तकनीशियन में एक वर्षीय प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम, प्रतिष्ठित अस्पताल में एक वर्ष के कार्य अनुभव के साथ होना चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु रिसर्च एसोसिएट पद के लिए 40 वर्ष और पंचकर्म तकनीशियन पोस्ट के लिए 35 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।




वॉक-इन इंटरव्यू 11 जून को सुबह 10.30 बजे से 'कमरा नंबर 703, सातवीं मंजिल, एकेडमिक ब्लॉक, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), नई दिल्ली, गौतम पुरी, मथुरा रोड, सरिता विहार, दक्षिण दिल्ली - 110076' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें केंद्र पर समय से पहुंचने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2
Deshbandhu











Next Story
Pages: [1]
View full version: एआईआईए में रिसर्च एसोसिएट सहित कई पदों पर भर ...