deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

‘फर्जी आंसू’ का तंज: खामेनेई के अंतिम संस्का ...


एक हमले में सब खत्म: ईरान की शीर्ष नेतृत्व पर ट्रंप की धमकी


[*]ईरान दूतावास की आग: ट्रंप को बताया– सभ्यता और सम्मान से दूर
वाशिंगटन। तेहरान में दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार कार्यक्रमों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नया विवादित बयान दिया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि अगर वह चाहें तो "एक ही हमले" में ईरान की पूरी शीर्ष नेतृत्व को खत्म कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसा कदम नहीं उठाया जाएगा क्योंकि अमेरिका ईरान से बातचीत का रास्ता खुला रखना चाहता है।




'शायद यह नकली आंसू'
ट्रंप ने अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ और लोगों के रोने पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि खामेनेई को लेकर जनता में नाराजगी होगी, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों को रोते देखकर वह हैरान हुए। ट्रंप ने तंज करते हुए कहा कि "शायद यह फर्जी आंसू हैं।"
ईरानी दूतावास की प्रतिक्रिया
ट्रंप के इस बयान पर आर्मेनिया स्थित ईरान दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पोस्ट में लिखा गया कि "आप इन बातों को नहीं समझ सकते क्योंकि आपके पास न सभ्यता है, न इतिहास और न ही सम्मान।"




सुरक्षा को लेकर चेतावनी
ईरान की सरकार और सेना ने पहले ही अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी थी कि अंतिम संस्कार कार्यक्रम पर किसी भी तरह का हमला हुआ तो उसका जवाब बेहद सख्ती से दिया जाएगा। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस कार्यक्रम में करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है और भीड़ को संभालना चुनौतीपूर्ण होगा।
अंतिम यात्रा का कार्यक्रम
खामेनेई की अंतिम यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई है और 9 जुलाई तक चलेगी। अंतिम दिन उन्हें उनके पैतृक शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस दौरान कोम और इराक में भी धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2
Deshbandhu



Americapolitical newsworld newsWorldUttarakhand news









Next Story
Pages: [1]
View full version: ‘फर्जी आंसू’ का तंज: खामेनेई के अंतिम संस्का ...