deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

आज का इतिहास


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-



[*]1914 - बर्दुन का युद्ध समाप्त।


[*]1916 - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म।


[*]1996 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।


[*]1997 - अमेरिकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुँचा।


[*]1998 - चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता, जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 'प्लेनेट-बी' नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा, ब्रिटेन के एक पावरबोट 'द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर' ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।


[*]2001 - भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।


[*]2003 - पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।


[*]2005 - आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।


[*]2006 - गांधी शांति पुरस्कार विजेता व भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन।


[*]2007 - वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक़ मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।


[*]2008 - लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।






https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2
Deshbandhu



world historyIndian and World HistoryHistory









Next Story
Pages: [1]
View full version: आज का इतिहास