deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

गरीबों के पैसों पर मौज कर रही है झारखंड सरका ...


रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुबर दास ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की बदहाली और निवेश की संभावनाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही राजनीतिक अस्थिरता और नीतिगत दिशा की पूरी कमी का आरोप लगाया।
रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए रघुबर दास ने कहा कि पिछले तीन-चार दिनों से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि सत्तारूढ़ दल के लोग आपस में ही संघर्ष कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कौन सा निवेशक झारखंड में आएगा?




उन्होंने कहा, “यहां मंत्री और अधिकारी आपस में लड़ रहे हैं। डबल इंजन वाली सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति मजबूत थी। त्वरित कार्रवाई होती थी। इस सरकार में न तो नीति है और न ही नियत।
रघुबर दास ने आरोप लगाया कि झारखंड की वर्तमान सरकार गरीब जनता के पैसों पर मौज-मस्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के अंदर चल रहे कलह और अस्थिरता के कारण राज्य की छवि खराब हो रही है, जिससे विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और निवेशकों का विश्वास टूट रहा है।




डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें जयंती वर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारत माता के महान सपूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता के आंदोलन में सहयोग दिया, देश के निर्माण में सहयोग दिया और राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज अगर जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, तो इसके पीछे श्रद्धेय डॉ मुखर्जी का सबसे बड़ा योगदान है। हम सबके लिए गर्व का विषय है कि हमारे पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने धारा 370 को समाप्त कर उनके संकल्प और सपने को पूर्ण किया। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट होकर भारत आगे बढ़ रहा है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का त्याग, अदम्य साहस और अखंड भारत के प्रति उनका अटूट संकल्प हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचार हमें सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2
Deshbandhu



Jharkhandpolitical newsjharkhand news









Next Story
Pages: [1]
View full version: गरीबों के पैसों पर मौज कर रही है झारखंड सरका ...