नेपाल के लिए भारत बना वरदान, रिकॉर्ड संख्या में पहुंच रहे भारतीय पर्यटक, PM बालेन की मुहिम कर रही काम?
https://www.deltin51.com/url/picture/slot0869.jpg
काठमांडू: मंदी की मार झेल रहे नेपाल के पर्यटन उद्योग के लिए भारत उम्मीद की किरण बन गया है। वर्षों के उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय पर्यटक रिकॉर्ड संख्या में नेपाल का रुख कर रहे हैं, जो देश के पर्यटन उद्योग के लिए नई उम्मीद जगा रहा है। नेपाल के पर्यटन बोर्ड ने बताया है कि बीते मई महीने में हवाई मार्ग के जरिए 40,782 भारतीय पर्यटक पहुंचे, जो अब तक दर्ज की गई सबसे अधिक मासिक संख्या है।नेपाली मीडिया आउटलेट काठमांडू पोस्ट के अनुसार, यह आंकड़ा पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 32.66 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह नेपाल के सबसे बड़े पर्यटन स्रोत बाजार में साफ उछाल का संकेत है। यह उछाल ऐसे समय में आया है जब भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते आउटबाउंड पर्यटन बाजारों में एक बनकर उभरा है।हर साल लगभग 3 करोड़ से अधिक भारतीय विदेश यात्रा करते हैं। देश के आउटबाउंड (विदेशों में होने वाली) यात्रा बाजार का मूल्य एक एक दशक में तीन गुना बढ़ने का अनुमान है। नेपाल में पर्यटन से जुड़े लोगों का मानना है कि भारत के विस्तारित आउटबाउंड यात्रा बाजार में नेपाल की हिस्सेदारी में थोड़ी वृद्धि भी बहुत फायदा पहुंचा सकती है।हाल के महीनों में भारतीय यात्रियों के लिए नेपाल तेजी से सुविधाजनक हो गया है। सरकार ने जनवरी में उच्च मूल्यवर्ग के भारतीय नोटों पर एक दशक पुराना प्रतिबंध हटा दिया। वहीं, डिजिटल भुगतान प्रणाली और क्यूआर-कोड से लेनदेन अब पूरे देश में स्वीकार किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि इन विकासों ने नेपाल को भारतीयों के लिए सबसे सुविधानजक विदेशी स्थलों में से एक बना दिया है।नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए पिछले महीने एक बड़ी मुहिम शुरू की थी। नेपाल ने अपनी पर्यटन क्षमता को बढ़ाने के लिए भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंर्स को नेपाली स्थलों पर घुमाने की योजना बनाई है। बीते महीने नेपाल के विदेश मंत्रालय ने भारतीय ब्लॉगर्स, यूट्यूबर्स, पॉडकास्ट करने वालों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को यात्रा पर आने के लिए न्योता भेजा है। इसके लिए 30 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस पहल को काठमांडू के फाइव स्टार होटल और एयरलाइंस ने अपना समर्थन दिया है।
Pages:
[1]