deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

आंध्र प्रदेश ने 9,076 करोड़ रुपए के निवेश वाली ...


अमरावती। आंध्र प्रदेश राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी) ने मंगलवार को 9,076 करोड़ रुपए के निवेश वाली 11 परियोजनाओं को मंजूरी दी।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी) की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई, जिनसे 10,531 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, स्वीकृत प्रस्तावों में विशाखापत्तनम जिले के कपुलुप्पाडा में अदाणी फाउंडेशन की 2,200 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश वाली परियोजना भी शामिल है।




बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे औद्योगीकरण को बढ़ावा दें ताकि कृषि परिवारों को अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकें और वे उद्यमी बन सकें।
उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निवेश आकर्षित करने पर जोर दिया और एथेनॉल की बढ़ती मांग का लाभ उठाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एथेनॉल की मात्रा को 40 प्रतिशत तक बढ़ाने से मक्का किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।




उन्होंने अधिकारियों को एथेनॉल उत्पादन क्षेत्र में निवेश को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया, यह देखते हुए कि पेट्रोल और डीजल में एथेनॉल के मिश्रण की मांग में काफी वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों को एथेनॉल, मीथेन और विमानन ईंधन को शामिल करते हुए एक व्यापक नीति तैयार करने का भी निर्देश दिया।
उन्होंने धन सृजन और चक्रीय अर्थव्यवस्था को सरकार की विकास रणनीति के प्रमुख स्तंभ बताया। मुख्यमंत्री ने बड़े पैमाने पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।




मुख्यमंत्री ने थिम्मम्मा मर्रीमानु सहित राज्य भर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 100 अनुभव केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने कहा कि पोलावरम, डिंडी, गांडीकोटा, कंभम चेरुवु और लंबासिंगी जैसे पर्यटन स्थलों को विश्व स्तरीय आकर्षणों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। बैठक में सीएम ने बताया कि जिंदल ग्रुप ने लंबासिंगी और अराकू के पास एक रिसॉर्ट स्थापित करने में रुचि व्यक्त की है।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2
Deshbandhu



Andhra Pradeshpolitical newsandhra pradesh news









Next Story
Pages: [1]
View full version: आंध्र प्रदेश ने 9,076 करोड़ रुपए के निवेश वाली ...