deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

ऑपरेशन अमिस्ताद: वेनेजुएला में राहत मिशन पू ...


नई दिल्ली, वेनेजुएला में बीते दिनों विनाशकारी भूकंप आया था जिसके कारण यहां भारी तबाही हुई। हजारों लोग प्रभावित हुए। ऐसे में भारत ने राहत और मानवीय सहायता के यहां ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू किया। ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत वेनेजुएला पहुंचे भारतीय सैन्य चिकित्सा दल ने 1,900 से अधिक भूकंप पीड़ितों का इलाज व आवश्यक सर्जरी की है। बुधवार को इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए सेना ने बताया कि भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए भेजे गए भारतीय सेना के विशेष दल ने अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।




भारतीय सेना ने बताया कि ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत तैनात दल ने प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक चिकित्सा और राहत सहायता प्रदान करने के बाद अब वहां से वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भारतीय सेना का यह संयुक्त कार्यबल 26 जून 2026 को भारत से रवाना हुआ था। दल के यहां पहुंचने के महज दो दिनों के भीतर, 28 जून को एक पूरी तरह से संचालित फील्ड अस्पताल स्थापित कर दिया गया था।
इस अस्पताल ने भूकंप प्रभावित लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मिशन के दौरान भारतीय सेना के चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों ने 1,900 से अधिक भूकंप पीड़ितों का उपचार किया। इनमें गंभीर रूप से घायल, बीमार और आपात चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोग शामिल थे। भारतीय दल ने स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों के साथ निकट समन्वय स्थापित कर प्रभावित समुदायों तक सहायता पहुंचाई।




राहत अभियान के दौरान फील्ड अस्पताल में जांच, उपचार, दवाओं का वितरण तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श जैसी सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई गईं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारतीय चिकित्सा दल ने प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चौबीसों घंटे कार्य किया। यह अभियान भारत की उस मानवीय नीति का प्रतीक है जिसके तहत संकट की घड़ी में मित्र देशों की सहायता के लिए तत्काल कदम उठाए जाते हैं।
ऑपरेशन अमिस्ताद ने एक बार फिर आपदा राहत और मानवीय सहायता अभियानों में भारत की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता तथा वैश्विक जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। भारतीय सेना ने यह भी दोहराया कि भारत भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर मित्र देशों के साथ एकजुटता दिखाते हुए मानवीय सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।
वेनेजुएला में संचालित यह मिशन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को साकार करने वाला एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने हजारों किलोमीटर दूर स्थित देश के नागरिकों की सहायता के लिए तत्परता से हाथ बढ़ाया है।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
DB Desk



Operation AmistadRelief missionVenezuela completedScience & Technolegy









Next Story
Pages: [1]
View full version: ऑपरेशन अमिस्ताद: वेनेजुएला में राहत मिशन पू ...