deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

लॉर्ड्स टेस्ट: मंधाना, हरमन और दीप्ति का अर् ...


लॉर्ड्स। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में शुक्रवार से शुरू हुए टेस्ट मैच में भारतीय महिला टीम की पहली पारी 285 रन पर सिमट गई।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया का विकेट जल्दी गंवा दिया। शेफाली 4 और यास्तिका 12 रन पर आउट हुईं। 37 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी भारतीय टीम को जेमिमा रोड्रिग्स और स्मृति मंधाना ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी का टीम का स्कोर 101 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर जेमिमा 35 रन बनाकर आउट हुईं।




मंधाना ने एक छोर संभाल कर रखा था। उन्होंने चौथे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 89 रन की साझेदारी की। ऐसा लग रहा था कि मंधाना अपना शतक पूरा कर लेंगी, तभी 83 के स्कोर पर वह आउट हो गईं। मंधाना ने 108 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया।
मंधाना के आउट होने के बाद हरमनप्रीत कौर का विकेट भी गिरा। वह 202 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुईं। कौर ने अर्धशतक लगाया और 121 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली। इसके बाद दीप्ति शर्मा के ही बल्ले से रन आया। दीप्ति 87 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुईं। दीप्ति के इस अर्धशतक की मदद से ही भारतीय टीम 285 तक पहुंच सकी।
इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टन ने 3, लॉरेन फिलर, इजी वांग और मेडी विलर्स ने 2-2 विकेट लिया। लॉरेन बेल को 1 विकेट मिला।
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 7 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन बनाए थे। अपना आखिरी मैच खेल रहीं टैमी ब्यूमोंट 2 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर आउट हुईं। माइया बौशियर 9 और हिदर नाइट 1 रन पर नाबाद हैं।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu



Sportssports news









Next Story
Pages: [1]
View full version: लॉर्ड्स टेस्ट: मंधाना, हरमन और दीप्ति का अर् ...