deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 259 पदों पर भर्ती का ...


भोपाल। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एनसीएल ने नियमित आधार पर माइनिंग सरदार सहित कुल 259 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
एनसीएल की ओर से जारी 259 रिक्तियों में माइनिंग सरदार (टेक्निकल और सुपरवाइजरी ग्रेड-सी) के 255 और सर्वेयर टेक्निकल और सुपरवाइजरी ग्रुप-बी (माइनिंग) के 5 पद शामिल हैं। इन दोनों पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अगस्त तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्त होने के पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।




माइनिंग सरदार (टी एंड एस ग्रेड सी) पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या उसके बराबर की परीक्षा पास की हो; कोल माइन्स रेगुलेशन 2017 के तहत डीजीएमएस द्वारा जारी माइनिंग सरदारशिप का वैलिड योग्यता प्रमाण-पत्र या माइनिंग में कोई अन्य प्रमाण-पत्र, जो आवेदक को कोल माइन्स रेगुलेशन 2017 के अनुसार माइनिंग सरदार के तौर पर काम करने का अधिकार देता हो, वैलिड गैस टेस्टिंग प्रमाण-पत्र और वैलिड फर्स्ट एड (प्राथमिक चिकित्सा) प्रमाण-पत्र होना चाहिए।




सर्वेयर टीएंडएस ग्रेड-बी (माइनिंग) पद के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से मैट्रिक या उसके बराबर की परीक्षा पास की हो और कोल माइन्स रेगुलेशन 2017 के तहत जारी वैध सर्वेयर योग्यता प्रमाण पत्र (एसएससी) या माइनिंग में कोई अन्य प्रमाण पत्र, जो कोल माइन्स रेगुलेशन 2017 के अनुसार खदानों में सर्वेयर के रूप में काम करने का अधिकार देता हो या माइनिंग/माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा और कोल माइन्स रेगुलेशन 2017 के तहत जारी वैध सर्वेयर योग्यता प्रमाण पत्र (एसएससी) या माइनिंग में कोई अन्य प्रमाण पत्र, जो कोल माइन्स रेगुलेशन 2017 के अनुसार खदानों में सर्वेयर के रूप में काम करने का अधिकार देता हो, होना चाहिए।




आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), मेरिट सूची, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी माइनिंग सरदार पद के लिए 47,330.25 रुपए और सर्वेयर पोस्ट के लिए 51,103.12 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी-नॉन-क्रीमी लेयर/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,180 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/ईएसएम/विभागीय उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu



Carrier ShipMadhya Pradesh









Next Story
Pages: [1]
View full version: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स में 259 पदों पर भर्ती का ...