बहामास में विमान त्रासदी, 10 लोगों की मौत से म ...
फ्लेमिंगो एयर पर रोक – सरकार ने हादसे के बाद लिया बड़ा कदम
[*]आजादी की सालगिरह पर शोक – प्रधानमंत्री ने जताई गहरी संवेदना
सैन जुआन। बहामास में शुक्रवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद सरकार ने 'फ्लेमिंगो एयर' की उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
यह हादसा नॉर्थ एंड्रॉस क्षेत्र में हुआ, जो राजधानी नसाऊ के पश्चिमी हिस्से में समुद्र के पास स्थित है।
बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरुआती जानकारी में बताया था कि एक यात्री जीवित बचा है, लेकिन बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पुष्टि की कि गंभीर चोटों के चलते उसकी भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब लोग बहामास की आजादी की 53वीं वर्षगांठ मना रहे थे। उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह दिन अब दुख का दिन बन गया है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजन खो दिए हैं, उनके प्रति हम गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।”
https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2
Deshbandhu
plane crashPlane accidentworld news
Next Story
Pages:
[1]