deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

आज का इतिहास


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है:-



[*]1346 - लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ पवित्र रोमन साम्राज्य के सम्राट बने।


[*]1889 - सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना।


[*]1902 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का जन्म।


[*]1921 - मंगोलिया को चीन से आजादी मिली।


[*]1922 - हॉलीवुड बाउल की शुरुआत।


[*]1930 - ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए।


[*]1948 - येरूशलम पर पहला हवाई हमला।


[*]1956 - अंग्रेज़ी भाषा के साहित्यकार अमिताभ घोष का जन्म।


[*]1957 - शियाओं के निजारी इस्माईली मत के आध्यात्मिक नेता आगा ख़ाँ तृतीय का निधन।


[*]1973 - पेरिस के निकट ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त, 122 की मौत।


[*]1977 - मार्टिन लूथर किंग जूनियर को मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया।


[*]1979 - अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काईलैब विखंडित होकर आस्ट्रिया के पश्चिमी तट के समीप समुद्र में गिरी।


[*]2002 - चांग शांग दक्षिण कोरिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।


[*]2003 - भारतीय लेखक भीष्म साहनी का निधन।


[*]2003 - लाहौर में 'दोस्ती बस' और दिल्ली से 'सदा-ए-सरहद' बस का परिचालन हुआ।


[*]2004 - एचआईवी-एड्स पर एशियाई मंत्रियों का सम्मेलन बैंकॉक में।


[*]2006 - मुम्बई उपनगरीय में सिलसिलेवार सात रेल बम विस्फोट हुये।


[*]2007 - चर्चित चित्रकार एम.एफ़. हुसैन ने न्यूयार्क की कला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।


[*]2008 - पाकिस्तान के वजीरिस्तान प्रान्त में हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में 11 लोग घायल हुए।


[*]2011 - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का निधन।


[*]2019 - यूक्रेन ने दुनिया के सबसे बड़े धातु के गुबंद का उद्घाटन किया।


[*]2021 - भारतवंशी सिरिशा बांदला ने वर्जिन गैलेक्टिक की यूनिटी-22 से अंतरिक्ष में सफल उड़ान भरी।






https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg
Deshbandhu



world historyIndian and World HistoryWorld History









Next Story
Pages: [1]
View full version: आज का इतिहास