deltin55 Publish time 1 hour(s) ago

TikTok बैन पर Alibaba से 'दोस्ती'! भारत सरकार के इस नए फैसले ने सबको चौंकाया, लेकिन छोटे कारोबारियों को होगी चांदी


Startup India Alibaba Partnership: भारत और चीन के रिश्तों में खटास कुछ सालों से देखने को मिली. साल 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद भारत सरकार ने कई चीनी ऐप्‍स पर बैन लगा दिया था, इससे दोनों देशों के बीच टेक्नोलॉजी सेक्टर में दूरी बन गई. लेकिन अब तस्वीर का एक नया पहलू सामने आया है. भारत सरकार ने देश के छोटे कारोबारियों और स्टार्टअप्स को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत भारत सरकार ने चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Alibaba.com के साथ हाथ मिलाया है. इस पहल का मकसद भारतीय स्टार्टअप्स और छोटे कारोबारियों को विदेशी मार्केट तक पहुंचाने में मदद करना है.

दोनों देशों के बीच यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब 2020 में सीमा विवाद के बाद भारत ने कई चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था. उस दौरान TikTok, PUBG Mobile और AliExpress जैसे ऐप्स पर भारत सरकार ने रोक लगाई गई थी. हालांकि यह नई साझेदारी सिर्फ एक्सपोर्ट से जुड़े कामों तक ही सीमित है.

क्या है पूरा मामला?
          Add Zee News as a Preferred Source
            

https://www.deltin51.com/url/picture/slot3660.jpeg
            
         

https://www.deltin51.com/url/picture/slot3153.jpg
      
      

भारत सरकार की पहल Startup India ने Alibaba.com के साथ मिलकर एक प्रोग्राम शुरू किया है. जिसके तहत ऐसे भारतीय स्टार्टअप्स को चुना जाएगा जो छोटे कारोबारियों को Alibaba के B2B प्लेटफॉर्म से जोड़ सकें और इन स्टार्टअप्स को कमीशन और टेक्नोलॉजी मदद दी जाएगी, छोटे  बिजनेसमैन और व्यापारी विदेशों में अपने प्रोडक्ट बेच सकें. इस सहयोग का उद्देश्य भारतीय स्टार्टअप्स को उन एक्सपोर्टर्स की पहचान करने और उन्हें ट्रेन करने के लिए तैयार करना है जो Alibaba के ग्लोबल B2B प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके अपना सामान विदेशों में बेचना चाहते हैं. इसके बदले में स्टार्टअप्स को कमीशन और टेक्नोलॉजी मदद प्रदान की जाएगी.

MSMEs के लिए बड़ा अवसर
भारत के कुल एक्सपोर्ट में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का हिस्सेदारी करीब 50% है. सरकार का मानना है कि Alibaba.com के बड़े नेटवर्क जो 200 से ज्यादा देशों में 5 करोड़ एक्टिव मेंबर का लाभ उठाकर मेड इन इंडिया प्रोडक्टों को अफ्रीका और यूरोप जैसे नए मार्केट तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है.

चीनी ऐप्स पर बैन, फिर भी अलीबाबा के साथ समझौता क्यों?
जानकारों का मानना है कि भारत सरकार अब एक सिलेक्टिव अप्रोच अपना रही है. जहां सेफ्टी के लिहाज से टिकटॉक, PUBG Mobile जैसे ऐप्स पर प्रतिबंध जारी है लेकिन आर्थिक लाभ के लिए B2B यानी बिजनेस-टू-बिजनेस  प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया जा रहा है. यह ठीक वैसा ही है जैसे चीन में फेसबुक और गूगल बैन होने के बाद भी वहां की कंपनियां विज्ञापन के लिए इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करती हैं.

https://www.deltin51.com/url/picture/slot2508.gif

ये भी पढे़ंः इंटरनेट का 'नया संविधान' तैयार! 15 टेक दिग्गजों ने लिया फैसला, आपके लिए क्या बदलेगा?

https://www.deltin51.com/url/picture/slot4434.jpeg

Alibaba.com के भारत के चीफ रॉकी लू ने कहा कि कंपनी दो दशकों से भारत में काम कर रही है और उनका लक्ष्य डिजिटल परिवर्तन के जरिए भारतीय एक्सपोर्ट को मजबूत बनाना है.
Pages: [1]
View full version: TikTok बैन पर Alibaba से 'दोस्ती'! भारत सरकार के इस नए फैसले ने सबको चौंकाया, लेकिन छोटे कारोबारियों को होगी चांदी