deltin55 Publish time 1970-1-1 05:00:00

आजम खान से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा प ...


स्वामी प्रसाद मौर्य का हमला: आजम के साथ हुआ अन्याय लोकतंत्र पर दाग


[*]आजम की रिहाई के बाद रामपुर में हलचल, मौर्य बोले- सपा ने साथ नहीं दिया
[*]मौर्य ने कहा- आजम को विपत्ति में अकेला छोड़ा गया, भाजपा की ज्यादती शर्मनाक
[*]राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए आजम खान: रामपुर में मौर्य का बयान
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के जेल से रिहा होने के बाद रामपुर में राजनीतिक हलचल तेज है। शनिवार को राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आजम खान के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध लेने का आरोप लगाया।   




स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बात करते हुए आजम खान के साथ अन्याय होने की बात कही और भाजपा पर राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित ज्यादतियों का आरोप लगाया। उन्होंने हाल ही में सपा मुखिया अखिलेश यादव के मुलाकात करने पर निशाना साधा। उन्होंने इसे 'घड़ियाली आंसू' बताते हुए कहा कि सपा ने आजम के कठिन समय में साथ नहीं दिया।
मौर्य ने कहा, "मैं आजम खान से औपचारिक मुलाकात के लिए आया हूं। लोकतंत्र में जो आजम के साथ हुआ, वो नहीं होना चाहिए। यह लोकतंत्र पर बदनुमा दाग है। राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर भाजपा ने जो ज्यादती की है, वो शर्मनाक है।"




उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा कि पार्टी ने आजम को कभी साथ नहीं दिया, जिससे उनके दुख में इजाफा हुआ। मौर्य ने कहा, "आजम ने सपा के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन विपत्ति में अकेला छोड़ दिया गया।"
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते हुए कहा कि यह मुलाकात परिवार और समर्थकों के लिए सुखद है।
बता दें कि आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने क्वालिटी बार भूमि हड़पने के मामले में जमानत दे दी, जिसके बाद वे सीतापुर जेल से बाहर आए। लगभग 23 महीने की कैद के बाद यह रिहाई उनके लिए राहत लेकर आई। हालांकि, कई अन्य मुकदमों में वे अभी भी फंसे हैं। 8 अक्टूबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके आवास पर मुलाकात की, जहां उन्होंने आजम को पार्टी का 'अटूट हिस्सा' बताया और 2027 के विधानसभा चुनाव में झूठे मुकदमों को खत्म करने का वादा किया।




https://www.deshbandhu.co.in/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2
Deshbandhu



Swami Prasad MauryaUttar Pradeshpoliticssamajwadi partyAzam Khan









Next Story
Pages: [1]
View full version: आजम खान से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा प ...

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com