jintie Publish time 2025-9-22 09:04:51

SIR पर जनता को भ्रमित न कर पाए कांग्रेस-आप, दुष ...

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार के बाद अब पूरे देश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) होगा। दिल्ली में 23 वर्षों के बाद एसआईआर किया जाना है। इसकी तिथि तो अभी घोषित नहीं हुई है, परंतु दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तैयारी शुरू कर दी है।




विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें




इसके साथ ही यह राजनीतिक मुद्दा बनने लगा है। भाजपा व विरोधी दलों के नेता इसे लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसे लेकर राजनीति और बढ़ेगी। इसे ध्यान में रखकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।



इसे सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम उतरेगी। कार्यकर्ता लोगों को एसआईआर की सही जानकारी देकर विपक्ष के दुष्प्रचार के प्रति उन्हें सतर्क करेंगे।
बिहार की तरह दिल्ली में भी एसआईआर को लेकर भाजपा व विरोधी दल आमने- सामने हैं। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव आयोग पर भाजपा विरोधी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने की साजिश बताया है।
वहीं, भाजपा नेता इसका समर्थन करते हुए विरोधियों पर घुसपैठियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष के नेताओं के बयानबाजी को देखते हुए भाजपा नेतृत्व सतर्क हो गया है।

विरोधी पार्टियों के नेता एसआईआर को लेकर लोगों को भ्रमित नहीं कर सकें इसके लिए जनसंपर्क अभियान चलाने की तैयारी है। अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए अगले सप्ताह पार्टी की बैठक होने की उम्मीद है।

विधानसभा चुनाव से पहले भी भाजपा ने चलाया था अभियान

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी भाजपा ने फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए अभियान चलाया था। कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच कर फर्जी मतदाताओं की पहचान की थी।


शाहदरा, मोती नगर सहित कई स्थानों पर एक ही पते पर बड़ी संख्या में लोगों के वोट बने हुए मिले थे। यहां तक की फुटपाथ पर नकली घर का नंबर डाल कर वोट बना दिए गए थे। चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की गई थी।


चुनाव में होती थी मतदाताओं की संख्या अप्रत्याशित वृद्धि

भाजपा नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले ही बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर दी गई थी, जिससे बड़ी संख्या में फर्जी मतदाताओं की पहचान करने में मदद मिली थी। उनका कहना है कि फर्जी मतदाता बनाने के खेल पिछले कई वर्षों से चल रहा है।


यही कारण है कि लोकसभा चुनाव के कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाता बढ़ जाते थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद 2015 के विधानसभा के चुनाव में 13 लाख और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में 8 लाख से अधिक मतदाता बढ़ गए थे।

वहीं, इस बार लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में लगभग साढ़े तीन लाख मतदाता बढ़े। भाजपा का दावा है कि उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण इस बार विधानसभा चुनाव के समय फर्जी मतदाताओं को रोकने में मदद मिली है।



बीएलए को किया जा रहा है सक्रिय

प्रत्येक बीएलए का विवरण पार्टी के पास आनलाइन उपलब्ध है। उन्हें फिर से सक्रिय किया जा रहा है। बीएलए मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) को मतदाता सूची के पुनरीक्षण में मदद करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मतदाताओं को भी दस्तावेज जमा करने में, वर्ष 2002 की मतदाता सूची से अपने नाम का मिलान करने में सहयोग करेंगे। फर्जी मतदाताओं की पहचान करने के साथ ही यह प्रयास होगा कि प्रत्येक वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके।




वर्ष 2002 की मतदाता सूची से किया जाएगा नाम का मिलान

एसआईआर वर्ष 2002 की मतदाता सूची के साथ वर्तमान सूची का मिलान किया जाएगा। दोनों सूची में नाम होने पर बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) को कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। बाद में जुड़े लोगों के नाम के सत्यापन के लिए दस्तावेज जमा करना पड़ेगा।



पिछले 23 वर्ष में मतदाताओं में हुई वृद्धि

          मतदाता   2002   2025    23 वर्ष में वृद्धि           पुरुष   47,56,330   83,76,173   36,19,843           महिला   36,91,994   72,36,560   35,44,566           कुल   84,48,324   ,56,14,000   71,65,676       

दिल्ली की मतदाता सूची में सिर्फ यहां के वैध मतदाताओं के नाम होने चाहिए। इसमें से फर्जी मतदाताओं और घुसपैठियों के नाम हटाने के लिए एसआईआर आवश्यक है। चुनाव आयोग के इस अभियान को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ता हरसंभव मदद करेंगे।
-वीरेंद्र सचदेवा (दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)



यह भी पढ़ें- DUSU Chunav भविष्य और प्रतिष्ठा से जुड़ा, मुख्यधारा की राजनीति में पहुंचकर चमक रहे कई सितारे
Pages: [1]
View full version: SIR पर जनता को भ्रमित न कर पाए कांग्रेस-आप, दुष ...

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.