प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, कानपुर। शहर के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपये हड़पकर नोएडा के विसरख थाना क्षेत्र में छिपे आरोपित को स्वरूप नगर थाना पुलिस ने 10 साल बाद गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। आरोपित पर छह मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
केशव नगर डब्ल्यू ब्लाक निवासी अरविंद शुक्ला का जूते एक्सपोर्ट का काम है। उनके मुताबिक, वर्ष-2017 में स्वरूप नगर रतन ग्रीन अपार्टमेंट निवासी रोहन सिन्हा की दादा नगर में जूता फैक्ट्री थी। उसने अपनी फैक्ट्री में उनका माल बनवाने के नाम पर 30 लाख रुपये हड़प लिए थे।
बाद में जानकारी हुई कि जाजमऊ के हरेश्वर राय से भी रोहिन ने इसी तरह से लगभग 30 लाख हड़पे हैं। आरोप है कि आरोपित ने पिता व मैनेजर के साथ मिलकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी की और शहर से भाग गया।
आरोपित के खिलाफ वर्ष-2017 में थाने में मुकदमा कराया था। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि रोहन की तलाश में टीम काफी समय से लगी थी। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। उसके एक रिश्तेदार का नंबर मिलने के बाद उसे नोएडा के में ट्रेस किया गया। उसे टीम ने वहीं से गिरफ्तार कर लिया है। |