search

साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, दो महिलाएं और ग्राहक गिरफ्तार

cy520520 1 hour(s) ago views 552
  Deh Vyapar Hajipur



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने शुक्रवार को देह व्यापार संचालित करने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक महिला अपने ही फ्लैट में देह व्यापार चला रही थी। मौके से बतौर ग्राहक पहुंचे युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह का कहना है कि क्षेत्र की एक काॅलोनी में देह व्यापार का संचालित होने की शिकायत मिली थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने एक फ्लैट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फ्लैट से दो महिलाएं और शहीद नगर निवासी दीपक कुमार झा को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में एक महिला ने बताया कि वह उसका फ्लैट है। चार वर्ष पूर्व उसने फ्लैट खरीदा था। वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती है। फ्लैट में ही देह व्यापार का धंधा चला रही है। पुलिस तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में विकास की हकीकत: CAG रिपोर्ट में GDA फेल, नगर निगम की लापरवाही उजागर

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव की तैयारी: गाजियाबाद में 15 अप्रैल को जारी होगी प्रोविजनल वोटर लिस्ट, 22 फरवरी से दावे-आपत्तियां

यह भी पढ़ें- प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में अंगूठा न मिलने पर अब आंखों से होगी पहचान, गाजियाबाद में लगेंगे आई स्कैनर
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160882