search

एआइ समिट के इतर पीएम मोदी की कई नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता, व्यापार-तकनीक सहयोग पर रहा जोर

cy520520 1 hour(s) ago views 550
  

एआइ समिट के इतर पीएम मोदी की कई नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता (फोटो- एक्स)



पीटीआई, नई दिल्ली। एआइ इंपैक्ट समिट के इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मारीशस, श्रीलंका और स्लोवाकिया के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। बातचीत में व्यापार, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस से भी भेंट की। उन्होंने कहा कि एआइ को सर्वसमावेशी बनाने और ग्लोबल साउथ की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श हुआ।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत मानव-केंद्रित एआइ विकास और संयुक्त राष्ट्र सुधार, विशेषकर वैश्विक दक्षिण को अधिक आवाज देने, का समर्थक है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात में गुटेरस ने एआइ क्षेत्र में भारत की पहल की सराहना की।

मॉरीशस और श्रीलंका पर फोकसमारीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ बैठक में सामरिक साझेदारी को एआइ, प्रौद्योगिकी, संस्कृति और जनसंपर्क के क्षेत्रों में नई ऊंचाई देने पर सहमति बनी।

पीएम मोदी ने मॉरीशस को भारत की \“महासागर\“ दृष्टि का अहम भागीदार बताया।श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ ऊर्जा, संपर्क, बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और ब्लू इकोनमी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

यूरोप के साथ सहयोगस्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ रक्षा, अंतरिक्ष और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर वार्ता हुई। हालिया भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से व्यापार और निवेश को गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160882