नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली सीएम की शपथ, जीविका दीदियों में जगी उम्मीदों की नई किरण

LHC0088 2025-11-21 12:36:56 views 921
  

जीविका दीदीयों को सीएम से उम्मीद।(जागरण)



जागरण संवाददाता, गयाजी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक नया इतिहास रचा।

इस शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण जिले के प्रखंड स्तरीय जीविका कार्यालयों में उत्सुकता के साथ देखा गया। जीविका से जुड़ी हजारों दीदियों ने अपने कार्यस्थल पर इस महत्वपूर्ण पल को गौर से देखा और सुना।

दीदियों ने मुख्यमंत्री के पुनः पदभार संभालने को विकास की नई राह के रूप में देखा। उनका मानना है कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं और आजीविका बढ़ाने वाली गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।

दीदियों ने उम्मीद जताई कि उनके समूहों द्वारा किए जा रहे रोजगार कार्यों को विस्तार मिलेगा और नई संभावनाएं खुलेंगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के शपथ ग्रहण के साथ पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
कार्यकर्ताओं ने खुशी का किया इजहार

शपथ ग्रहण के बाद भाजपा किसान मोर्चा और पार्टी के विभिन्न कार्यालयों में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। युवा भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस ऐतिहासिक पल को बिहार की राजनीति में स्थिरता, सुशासन और विकास के नए अध्याय की शुरुआत बताया।

गयाजी में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक खुशी मनाई और मंत्रिपरिषद में शामिल सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, संतोष ठाकुर, संजय यादव, कुंदन सिंह, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, सुनील रविदास, अजय कुमार, राजन पासवान, सागर कुमार, रवि रंजन कुमार, चंदन कुमार, अजय कुमार, लक्ष्मी राम, राजकुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की प्रदेश सचिव रीना सिंह, बाराचट्टी प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह चन्द्रवंशी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, जदयू नेता रामविलास शर्मा और विजय प्रसाद सिन्हा ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हम के संरक्षक तथा केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोजपा (रामविलास) के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एवं रालोसपा के संरक्षक उपेंद्र कुशवाहा को बधाई दी।
सरकार को 5 पांडव की दी गई संज्ञा

विधान पार्षद संतोष कुमार सुमन को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। विधायक ज्योति देवी ने नई सरकार को पांच पांडव की संज्ञा देते हुए कहा कि जनता ने विकास और सुशासन को आगे बढ़ाने के लिए स्पष्ट जनादेश दिया है।

हम की प्रदेश सचिव रीना सिंह ने कहा कि पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने गया सहित पूरे बिहार के विकास के लिए निरंतर प्रयास किया है, जिसका परिणाम जनता ने अपने जनादेश के रूप में दिया है।

नेताओं ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में बिहार विकास की नई गति पकड़ेगा और केंद्र व राज्य सरकार के साझा प्रयास से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मानपुर प्रखंड क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए नई सरकार को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर अपनी उम्मीदें जाहिर कीं।

भाजपा मानपुर नगर अध्यक्ष बालाजी ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ अब राज्य में विकास की गति और तेज होगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में अब बड़े फैसलों और परियोजनाओं को एनडीए सरकार के नेतृत्व में तेजी से जमीन पर उतारा जाएगा।

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने शपथ लेते ही जदयू प्रखंड कार्यालय बेलागंज में जश्न शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगाए।

जदयू जिला मीडिया प्रभारी रविशंकर कुमार ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत नीतीश-मोदी सुशासन के साथ विकास की जीत है। इस बार बिहार विकास के कार्यों के अलावा औद्योगिक क्रांति के लिए जाना जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
134531

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.