यूपी की सड़कों पर कोहरा। जागरण
जागरण टीम, लखनऊ। यूपी में अब कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के आने से सोमवार को तापमान में ठहराव की मौसमी स्थितियां बनी रहीं। हवा की धीमी रफ्तार और बादलों की मौजूदगी की वजह से दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की वृद्धि और रात के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद अब पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। हवा की रफ्तार भी चार किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की उम्मीद है इससे सर्द हवा का आना बढ़ जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
घना कोहरा और ठंड का प्रकोप
एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम में घना कोहरा छाया रहा। बात आज के मौसम की करें तो 16 दिसंबर को लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, इटावा, एटा, मेरठ, शामली, मुज्जफरनगर, बागपत, सहारनपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद आदि जिलों में सुबह कोहरा छाया रहेगा। बीते सोमवार को कुछ स्थानों पर कोहरे में दृश्यता 30 से 50 मीटर रही है। प्रदेश में सबसे सर्द रात इटावा की रही है जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें- घने कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट; कड़ाके की ठंड का अभी भी इंंतजार
यह भी पढ़ें- मौसम की मार पर कार्यकर्ताओं का जोश हावी, नितिन नवीन के गर्मजोशी से स्वागत के आगे फीकी पड़ी ठंड
कानपुर में घना कोहरा, इटावा सबसे ठंडा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर तेजी से बढ़ा है। प्रदेश के कई जिलों में हल्के बादल तो कहीं धुंध के साथ कोहरा का मौसम रहा है।कानपुर में भी सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया है। नदियों के किनारे वाले हिस्सों में दृश्यता 30 मीटर तक पाई गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 07.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जो रविवार के 7.4 के मुकाबले कम है। न्यूनतम तापमान सामान्य से भी 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा है।
यूपी के कम तापमान वाले जिले
सोमवार को हवा की दिशा भी उत्तर पश्चिमी से दक्षिण पश्चिमी हो गई और औसत गति भी एक किमी से कम 0.9 किमी प्रति घंटा रही। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी बढ़ने और हवा की गति बढ़ने के आसार हैं। इससे 24 से 48 घंटे के दौरान सर्दी का नया दौर शुरू हो जाएगा। कम तापमान वाले जिले -इटावा - 6.6 डिग्री, कानपुर : 7.2 डिग्री मुजफ्फरनगर 7.4 डिग्री, बाराबंकी 08.0 डिग्री और प्रयागराज 8.0 डिग्री। |