नहाते समय Gas Geyser में लगा सिलिंडर फटा, बुरी तरह झुलसे युवक की हालत गंभीर

cy520520 Yesterday 01:37 views 273
  

Firozabad News: गैस गीजर से जुड़ा सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रामगढ़ के सरजीवन नगर मुहल्ले में मंगलवार दोपहर नहाते समय गैस गीजर का सिलिंडर फटने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन ने देखा तो आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सरजीवननगर निवासी जयप्रकाश फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण में कर्मचारी हैं। उनका बेटा 30 वर्षीय आशीष कारखाने में काम करता है। दोपहर एक बजे वह नहाने के लिए बाथरूम में गया। वह गैस गीजर से पानी गर्म कर रहा था। अचानक सिलिंडर फट गया। इससे आशीष गंभीर रूप से झुलस गया।

दूसरी मंजिल से पत्नी ने धमाके की आवाज सुनी तो भागकर बाथरूम में पहुंची। अंदर बाथरूम में पति को गंभीर रूप से झुलसे देख चीख पड़ी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए। आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। वहां से आगरा लेकर कर दिया गया।

पिता जय प्रकाश ने बताया कि बेटे की हालत गंभीर है। गैस गीजर से झुलसने की घटना पहले भी हो चुकी हैं। रविवार को एक शिक्षिका भी गीजर से झुलस गई थी। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि युवक स्वजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए हैं। घर पर कोई नहीं मिला।
गैस गीजर के खतरे

  • आक्सीजन की कमी होने से कार्बन डाई आक्साइड व कार्बन मोनोआक्साइड गैस बनती, जिससे दम घुटने का खतरा रहता है। चक्कर आ सकते हैं और बेहोशी हो सकती है।
  • पानी अधिक गरम होने पर त्वचा झुलस सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को सेकंड या थर्ड डिग्री बर्न हो सकता है।
  • सिलेंडर के पास होने या रिसाव होने पर आग लगने या विस्फोट का खतरा होता है।


  
यह बरतें सावधानी

  

  • गीजर को बाथरूम के बाहर, हवादार जगह पर लगाएं।
  • पानी गर्म करने के बाद गीजर बंद कर दें और फिर नहाएं
  • बाल्टी में पानी भरने के बाद नहाएं, इससे पानी ज्यादा गरम होने पर झुलसने का खतरा नहीं होगा।
  • बाथरूम में खिड़की या एग्जास्ट फैन हो, ताकि जहरीली गैस बाहर निकल सकें।
  • गीजर की नियमित जांच करवाएं।
  • सिलेंडर बाथरूम में न रखें। गीजर के पास ज्वलनशील चीजें न रखें।
// 插入原段落 HTML // ★ CLICK TO PLAY → 第一段後 (i==2) // 手機插在第二段 (i === 1),桌機插在第一段 (i === 0) // ★ MP4 → 往後兩段 (i==4) // ★ MP4 → 往後兩段 (i===4) // 點擊後才載入影片 // 延遲載入 MP4(避免進頁面就下載整部影片) // 判斷是否含

// 無

→ fallback 用
分段 // 產生新內容(安全 DOM 方式) wrap.innerHTML = ""; // 清空原文 wrap.appendChild(newDom); // 插入新內容 // ★ 強制自動播放(Chrome/Safari 必須)

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
136565

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.