Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर ही भीष्म पितामह ने क्यों त्यागा शरीर? वजह कर देगी हैरान

deltin33 Yesterday 20:53 views 831
  

Makar Sankranti 2026: क्यों रुके थे भीष्म बाणों की शैय्या पर?



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2026: महाभारत का युद्ध समाप्त हो चुका था, लेकिन कुरुक्षेत्र की भूमि पर एक महान योद्धा मृत्यु का इंतजार कर रहा था। वे थे भीष्म पितामह। अर्जुन के बाणों से छलनी होकर भीष्म पितामह बाणों की पर शय्या 58 दिनों (Bhishma Death On Bed Of Arrows) तक लेटे रहे। उनके पास \“इच्छा मृत्यु\“ का वरदान था, फिर भी उन्होंने एक खास दिन का इंतजार किया, वह दिन था मकर संक्रांति यानी उत्तरायण का। आखिर ऐसी क्या वजह थी कि भारी पीड़ा होने के बावजूद भी उन्होंने मृत्यु के लिए इसी दिन को चुना? आइए इसके पीछे का धार्मिक और आध्यात्मिक रहस्य जानते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
सूर्य का उत्तरायण

शास्त्रों के अनुसार, साल को दो भागों में बांटा गया है। उत्तरायण और दक्षिणायन। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे सूर्य का उत्तरायण (Bhishma Pitamah Uttarayana Significance) होना कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य का उत्तरायण (Makar Sankranti Mahabharata Story) \“देवताओं का दिन\“ कहलाता है, जबकि दक्षिणायन \“देवताओं की रात्रि\“ मानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति सूर्य के उत्तरायण होने पर शरीर त्यागता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। वह पुनर्जन्म के चक्र से मुक्त होकर सीधे बैकुंठ धाम जाता है।
भीष्म पितामह की प्रतिज्ञा

भीष्म पितामह बहुत बड़े ब्रह्मचारी थे और उन्होंने अपने जीवन में कठोर प्रतिज्ञाओं का पालन किया था। उनके पिता शांतनु ने उन्हें \“इच्छा मृत्यु\“ का वरदान दिया था। जब अर्जुन के बाणों से वे नीचे गिरे, तब सूर्य दक्षिणायन में था।

भीष्म जानते थे कि दक्षिणायन में मृत्यु होने पर आत्मा को अंधकार के मार्ग से जाना पड़ता है और फिर से धरती पर लौटना पड़ सकता है। इसलिए, उन्होंने अपनी प्राण शक्ति को अपनी आंखों में रोक लिया और तब तक इंतजार किया जब तक कि सूर्य उत्तर की ओर नहीं मुड़ गया।
हैरान करने वाला रहस्य

भीष्म पितामह ने इसी अवधि के दौरान युधिष्ठिर को \“राजधर्म\“ और \“विष्णु सहस्त्रनाम\“ का उपदेश दिया। वे चाहते थे कि उनकी मृत्यु तब हो जब वे पूरी तरह सचेत और ज्ञान से भरे हों। एक साधारण मनुष्य के लिए बाणों की चुभन के साथ 58 दिन जीवित रहना असंभव है। लेकिन भीष्म ने योगिक क्रियाओं से अपनी इंद्रियों को वश में किया और यह साबित किया कि वह मन शरीर की पीड़ा से परे हैं।

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर करें सूर्य चालीसा का पाठ, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

यह भी पढ़ें- Festivals List 2026: मकर संक्रांति से दीवाली तक, यहां पढ़ें साल 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1210K

Threads

0

Posts

3610K

Credits

administrator

Credits
369637

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.