Stock Market Holiday This Week: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अहम सूचना है। साल 2025 की आखिरी ट्रेडिंग सार्वजनिक छुट्टी गुरुवार, 25 दिसंबर को पड़ रही है। इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पूरे दिन बंद रहेंगे। यह छुट्टी क्रिसमस के अवसर पर घोषित की गई है।
इसके अलावा, नियमित साप्ताहिक अवकाश के कारण शनिवार, 27 दिसंबर और रविवार, 28 दिसंबर को भी शेयर बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा। इस तरह इस हफ्ते बाजार लगातार तीन दिन बंद रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
किन सेगमेंट्स में नहीं होगा कारोबार
25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश के चलते शेयर बाजार के सभी प्रमुख सेगमेंट्स में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसमें इक्विटी (Equity), डेरिवेटिव्स (Derivatives), करेंसी मार्केट (Currency Market), साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी क्रिसमस के दिन पूरे समय के लिए बंद रहेगा, यानी कमोडिटी बाजार में भी कोई लेन-देन नहीं होगा।
NSE हॉलिडे लिस्ट 2026 जारी
इस बीच, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने साल 2026 के लिए अपनी ट्रेडिंग हॉलिडे लिस्ट भी जारी कर दी है। एनएसई हॉलिडे कैलेंडर 2026 के अनुसार, अगले साल शेयर बाजार कुल 15 दिन बंद रहेगा।
- पहली छुट्टी: 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस)
- आखिरी छुट्टी: 25 दिसंबर 2026 (क्रिसमस)
| तारीख | दिन | किस वजह शेयर मार्केट हॉलिडे | | 26 जनवरी 2026 | सोमवार | गणतंत्र दिवस | | 3 मार्च 2026 | मंगलवार | होली | | 26 मार्च 2026 | गुरुवार | राम नवमी | | 31 मार्च 2026 | मंगलवार | महावीर जयंती | | 3 अप्रैल 2026 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे | | 14 अप्रैल 2026 | मंगलवार | डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती | | 1 मई 2026 | शुक्रवार | महाराष्ट्र दिवस | | 28 मई 2026 | गुरुवार | बकरीद | | 26 जून 2026 | शुक्रवार | मुहर्रम | | 14 सितंबर 2026 | सोमवार | गणेश चतुर्थी | | 2 अक्टूबर 2026 | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती | | 20 अक्टूबर 2026 | मंगलवार | दशहरा | | 10 नवंबर 2026 | मंगलवार | दिवाली (बलिप्रतिपदा) | | 24 नवंबर 2026 | मंगलवार | प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव | | 25 दिसंबर 2026 | शुक्रवार | क्रिसमस |
इन घोषित छुट्टियों के अलावा, शेयर बाजार हर साल की तरह सभी शनिवार और रविवार को बंद रहेगा। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ट्रेडिंग और निवेश की योजनाएं बनाते समय इन छुट्टियों को ध्यान में रखें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें: Share Market Holidays 2026: अगले साल कब-कब, किस मौके पर बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE ने जारी की नई लिस्ट |