Diwali 2025: इन 11 कॉम्पैक्ट SUV पर जबरदस्त ऑफर, ₹1.6 लाख तक की मिल रही छूट, देखें लिस्ट

LHC0088 2025-10-15 10:37:51 views 911
  

दिवाली धमाका: कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भारी छूट



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। दिवाली का त्योहार आने को बस कुछ दिन बचे हैं। इस दौरान कार निर्माता कंपनियों ने ग्राहकों को खुस खरने के लिए अपनी गाड़ियों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर का एलान किया है। यहां पर आपको कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की उन सभी गाड़ियों के डिस्काउंट ऑफर के बारे में बता रहे हैं, जिन पर इस दिवाली पर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। दिवाली पर Kia, Hyundai, Maruti, Tata, Mahindra जैसी कंपनियां अपनी SUVs पर 1.6 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। आइए विस्तार में जानते हैं कि कौन-सी कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है? विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दिवाली पर कॉम्पैक्ट SUVs पर डिस्काउंट ऑफर
कार मॉडल
अधिकतम डिस्काउंट
कीमत रेंज (एक्स-शोरूम)
   
   
   
   Kia Syros
   ₹1.6 लाख तक
   ₹8.67 लाख – ₹15.94 लाख
   
   
   Kia Sonet
   ₹1.03 लाख तक
   ₹7.30 लाख – ₹14.09 लाख
   
   
   Nissan Magnite
   ₹89,000 तक
   ₹5.62 लाख – ₹10.76 लाख
   
   
   Maruti Suzuki Fronx
   ₹88,000 तक
   ₹6.85 लाख – ₹11.98 लाख
   
   
   Renault Triber
   ₹75,000 तक
   ₹5.76 लाख - ₹8.12 लाख
   
   
   Renault Kiger
   ₹70,000 तक
   ₹5.76 लाख – ₹10.34 लाख
   
   
   Maruti Suzuki Jimny
   ₹70,000 तक
   ₹12.32 लाख – ₹14.45 लाख
   
   
   Skoda Kylaq
   ₹65,000 तक
   ₹7.55 लाख - ₹12.80 लाख
   
   
   Hyundai Venue
   ₹50,000 तक
   ₹7.26 लाख – ₹12.46 लाख
   
   
   Tata Nexon
   ₹45,000 तक
   ₹7.32 लाख – ₹14.05 लाख
   
   
   Mahindra XUV 3XO
   ₹45,000 तक
   ₹7.28 लाख – ₹14.40 लाख
   
1. Kia Syros

दिवाली पर Kia Syros पर 1.6 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.67 लाख रुपये से 15.94 लाख रुपये तक जाती है। इसे कुल 6 वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसे 120 hp की पावर जनरेट करने वाले टर्बो पेट्रोल और 116 hp की पावर देने वाले डीजल इंजन के साथ ऑफर की जाती है।

  
2. Kia Sonet

इस दिवाली पर Kia Sonet पर कुल 1.03 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.30 लाख रुपये से लेकर 14.09 लाख रुपये तक है। इसे 83hp 1.2L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 120 hp टर्बो पेट्रोल और 116 hp डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है।

  
3. Nissan Magnite

अक्टूबर 2025 में Nissan Magnite पर कुल 89,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.62 लाख रुपये से लेकर 10.76 लाख रुपये तक है। इसे 72 hp पेट्रोल और 100 hp टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है।

  
4. Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx पर कुल 88,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.85 लाख रुपये से लेकर 11.98 लाख रुपये तक है। इसे Sigma, Delta, Delta Plus, Zeta और Alpha में पेश किया जाता है।

  
5. Renault Triber

Renault Triber पर कुल 75,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से लेकर 8.12 लाख रुपये तक जाती है। इसे 72 hp पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है।

  
6. Renault Kiger

Renault Kiger पर कुल 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस कॉम्पैक्ट SUV की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से लेकर 10.34 लाख रुपये तक जाती है। इसे 72 hp पेट्रोल और 100 hp टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है।

  
7. Maruti Suzuki Jimny

कॉम्पैक्ट SUV Maruti Suzuki Jimny पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 12.32 लाख रुपये से लेकर 14.45 लाख रुपये तक जाती है। इसे 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 hp की पावर जनरेट करता है।

  
8. Skoda Kylaq

इस दिवाली पर Skoda Kyla पर 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.55 लाख रुपये से लेकर 12.80 लाख रुपये तक जाता है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 114 hp की कीमत और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

  
9. Hyundai Venue

Hyundai Venue पर कुल 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.26 लाख रुपये से लेकर 12.46 लाख रुपये तक जाती है। इसमें पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल तीनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसका N Line वर्जन 120 hp टर्बो इंजन के साथ आता है।

  
10. Tata Nexon

इस दिवाली पर Tata Nexon पर कुल 45,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.32 लाख रुपये से लेकर 14.05 लाख रुपये तक जाती है।

  
11. Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा की Mahindra XUV 3XO पर 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.28 लाख रुपये से लेकर 14.40 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 117 hp डीजल, 111 hp टर्बो पेट्रोल और 131 hp TGDi टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं।

  

डिस्क्लेमर: सभी डिस्काउंट शहर और स्टॉक उपलब्धता के हिसाब से बदल सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलर से संपर्क करें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.