deltin33 Publish time 2025-12-13 18:37:34

फेरों से पहले टूटी शादी: दूल्हे ने मांगी ₹20 लाख और Brezza कार, बैरंग लौटी बारात

/file/upload/2025/12/2765590738577803817.webp

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। फेरों से पहले दूल्हे ने दहेज में एक ब्रीजा कार और 20 लाख रुपए की मांग कर ली। कहा कि जब तक ये दोनों नहीं मिलेंगे वो फेरे नहीं करेगा। इस बात पर हंगामा हुआ और पुलिस पहुंच गई।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने दूल्हे और उसके जीजा को हिरासत में ले लिया है। लड़की पक्ष की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कैंट के सदर बाजार निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी आठ माह पूर्व प्रेम नगर निवासी एक युवक से की थी।

मई में दोनों की सगाई हुई जिसमें लड़की पक्ष का करीब तीन लाख रुपए खर्च हुआ। आरोप है कि खर्च के अलावा, लड़के को सोने की अंगूठी चेन और पांच लाख नगद भी दिए थे।

शुक्रवार को विवाह का आयोजन था। युगवीणा में बारात पहुंची सभी रस्म अदा की गई नौबत फेरों तक आई। आरोप है कि फेरों से ठीक पहले लड़का पक्ष ने दहेज में एक ब्रीजा कार और 20 लाख रुपए की मांग कर ली।

समझाने के बाद भी लड़का पक्ष के लोग नहीं माने। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लकड़ा पक्ष से दूल्हा और जीजा को हिरासत में ले लिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है शिकायती पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




यह भी पढ़ें- लेबर रूम का रहस्य: जुड़वा बच्चे या सिर्फ बेटी? 5 लोगों ने दबा रखा है बच्चे के \“गायब\“ होने का राज
Pages: [1]
View full version: फेरों से पहले टूटी शादी: दूल्हे ने मांगी ₹20 लाख और Brezza कार, बैरंग लौटी बारात

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com