search

फेरों से पहले टूटी शादी: दूल्हे ने मांगी ₹20 लाख और Brezza कार, बैरंग लौटी बारात

deltin33 2025-12-13 18:37:34 views 1243
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



जागरण संवाददाता, बरेली। फेरों से पहले दूल्हे ने दहेज में एक ब्रीजा कार और 20 लाख रुपए की मांग कर ली। कहा कि जब तक ये दोनों नहीं मिलेंगे वो फेरे नहीं करेगा। इस बात पर हंगामा हुआ और पुलिस पहुंच गई।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने दूल्हे और उसके जीजा को हिरासत में ले लिया है। लड़की पक्ष की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया। पुलिस के मुताबिक, कैंट के सदर बाजार निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी आठ माह पूर्व प्रेम नगर निवासी एक युवक से की थी।

मई में दोनों की सगाई हुई जिसमें लड़की पक्ष का करीब तीन लाख रुपए खर्च हुआ। आरोप है कि खर्च के अलावा, लड़के को सोने की अंगूठी चेन और पांच लाख नगद भी दिए थे।

शुक्रवार को विवाह का आयोजन था। युगवीणा में बारात पहुंची सभी रस्म अदा की गई नौबत फेरों तक आई। आरोप है कि फेरों से ठीक पहले लड़का पक्ष ने दहेज में एक ब्रीजा कार और 20 लाख रुपए की मांग कर ली।

समझाने के बाद भी लड़का पक्ष के लोग नहीं माने। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लकड़ा पक्ष से दूल्हा और जीजा को हिरासत में ले लिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है शिकायती पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




यह भी पढ़ें- लेबर रूम का रहस्य: जुड़वा बच्चे या सिर्फ बेटी? 5 लोगों ने दबा रखा है बच्चे के \“गायब\“ होने का राज
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131